- Hindi News »
- India »
- Bjp President Jp Nadda Said Respect Ajit Pawar
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया फरमान, महाराष्ट्र के नेताओं से कहा अजित पवार का करें सम्मान
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया तो वहीं शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई पहुंच गए।
- Written By: आकाश मसने

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी में मंथन और बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। दिल्ली के नेताओं के दौड़ इन दिनों महाराष्ट्र की ओर हैं। हर दिन कोई न कोई बीजेपी के बड़ा नेता महाराष्ट्र का दौरा कर रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई में डेरा डाल कर बैठे हैं। वहीं सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी लगातार महराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं।
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर किया तो वहीं शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुंबई पहुंच गए। गणेश दर्शन के लिए मुंबई आए नड्डा और यादव ने ‘एक पंथ दो काज’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए अहम बैठक भी कर डाली।
विधानसभा चुनाव पर किया मंथन
गणेश दर्शन के बाद नड्डा ने बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। उन्होंने सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन के संबंध में भी मार्गदर्शन किया। बैठक में नड्डा के अलावा फडणवीस, भूपेंद्र यादव, सांसद पीयूष गोयल पूर्व मंत्री रावसाहेब दानवे, चंद्रशेखर बावनकुले, पंकजा मुंडे, आशीष शेलार, राष्ट्रीय समन्वय मंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद थे। नड्डा इसके उपरांत ‘लालबाग के राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि और फिर बांद्रा-पश्चिम में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के गणपति मंडल में स्थापित भगवात गणपति के भी दर्शन करने पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
यह भी पढ़ें:– मुंबई में बदली गई ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, 18 सितंबर को हाेगा ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश
अजित से सामंजस्य बनाने का निर्देश
बताया जा रहा है कि अपनी इस यात्रा के दौरान नड्डा ने महायुति के नेताओं को उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी के नेताओं से सामंजस्य बनाने के शीर्ष नेतृत्व का फरमान भी सुनाया। विधानसभा चुनाव पास होने के कारण शीर्ष नेतृत्व ने अजित समर्थक नेताओं की आलोचना, टिप्पणी आदि करने से बचने का संदेश नड्डा के जरिए महाराष्ट्र बीजेपी और महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे) गुट के नेताओं को भेजा है। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अजित पवार की एनसीपी की आलोचना से महायुति का नुकसान होगा। इसलिए स्थानीय स्तर के विवादों से बचने और महायुति में एकजुटता बनाए रखने को कहा है।
यह भी पढ़ें:– महात्मा बुद्ध के रास्ते पर चलकर भारत बन सकता है विश्वगुरू, महाराष्ट्र में बोले किरेन रिजिजू
पहले शाह ने किया दौरा
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आए थे। महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहार गणेशोत्सव के दौरान 8 सितंबर को मुंबई पहुंचे शाह ने सीएम शिंदे के वर्षा बंगले, डीसीएम फडणवीस के सागर बंगले और लालबाग के राजा के अलावा आशीष शेलार के गणपति पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन किए थे। इसके अलावा शाह ने पहले सीएम शिंदे और फडणवीस के साथ तथा बाद में महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था। शाह ने उस दौरान सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए थे।
Bjp president jp nadda said respect ajit pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












