- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Lloyds Metal Company Gets Big Relief High Court Approves Surajgarh Mine Expansion
लॉयड्स मेटल कंपनी को बड़ी राहत, सूरजगढ़ खदान विस्तार को हाईकोर्ट से स्वीकृति, विरोध को बताया बेबुनियाद
महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल और खनिज संपन्न जिले गड़चिरोली से जुड़ी सूरजगढ़ लौह अयस्क खदान के विस्तार को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई अब समाप्त हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

लॉयड्स मेटल कंपनी को बड़ी राहत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल और खनिज संपन्न जिले गड़चिरोली से जुड़ी सूरजगढ़ लौह अयस्क खदान के विस्तार को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई अब समाप्त हो गई है। मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने इस खदान विस्तार के विरुद्ध दायर 2 जनहित याचिकाओं को “गैर-गंभीर” और “स्वार्थ प्रेरित” बताते हुए खारिज कर दिया है। इस निर्णय में अदालत ने स्पष्ट किया कि खदान विस्तार की अनुमति प्रक्रिया में पर्यावरणीय, प्रशासनिक तथा विधिक सभी नियमों का पूर्ण और पारदर्शी पालन किया गया है। यह निर्णय लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड के लिए राहतकारी सिद्ध हुआ है, जो इस परियोजना की संचालक कंपनी है।
“गड़चिरोली से कोई संबंध नहीं, फिर भी विरोध क्यों?”इस प्रकरण में जनहित याचिका दाखिल करने वाले समरजीत चटर्जी, छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर निवासी हैं। वे पहले खनन कार्य से जुड़े ठेकेदार रह चुके हैं और अब आयुर्वेदिक औषधियों का छोटा पारिवारिक व्यवसाय करते हैं। उनकी वार्षिक आय लगभग चार से पाँच लाख रुपये है।
प्रत्यक्ष संबंध नहीं
अदालत ने अपने निर्णय में इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई कि याचिकाकर्ता का गड़चिरोली या सूरजगढ़ खदान क्षेत्र से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। वे इस स्थल से लगभग 300 किलोमीटर दूर रहते हैं और वहां की खनन गतिविधियों से उन्हें कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि नहीं हो रही है।न्यायालय की टिप्पणी थी की “इस प्रकार की याचिकाएं यदि वास्तविक जनहित के बजाय केवल व्यक्तिगत या व्यावसायिक स्वार्थ की पूर्ति हेतु दायर की जाएं, तो यह न्याय व्यवस्था के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
आशीष जायसवाल ने लिया ‘समृद्ध गढ़चिरोली’ का संकल्प, विकास-शांति-पर्यावरण पर फोकस
गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश
Bombay High Court में मुस्लिम कोटा विवाद: सरकार बोली- कोई भेदभाव नहीं, याचिका भ्रामक
अदालत की स्पष्ट फटकार
न्यायमूर्ति नितीन सांबरे और अभय मंत्री की खंडपीठ ने यह निर्णय 9 मई को लिखित रूप में दिया था, जिसे हाल ही में न्यायालय की वेबसाइट पर सार्वजनि किया गया। पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता दंडनीय हैं, क्योंकि उन्होंने जनहित याचिका की भावना को आहत किया है, परंतु उनकी सीमित आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन पर दंड नहीं लगाया गया।
याचिका में क्या थे आरोप?याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दावा किया था कि 18 जुलाई 2022 को सूरजगढ़ खदान की वार्षिक उत्पादन क्षमता को 30 लाख टन से बढ़ाकर 1 करोड़ टन किया गया, 24 फरवरी 2023 को इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति दी गई और 26 नवंबर 2024 को उत्पादन बढ़ाकर 6 करोड़ मीट्रिक टन करने हेतु नई प्रक्रिया शुरू की गई।उनका आरोप था कि इन प्रक्रियाओं में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित टर्म्स ऑफ रेफरेंस ( Tor), ऑफिस मेमोरेंडम (OM) और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया गया। लेकिन उच्च न्यायालय ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।
सरकारी ज़मीन हड़पने की साजिश,कमलेश चौधरी पर फर्जीवाड़े का आरोप
विकास और कानून की संतुलित दिशा
गड़चिरोली की जनता के लिए सकारात्मक संकेत गड़चिरोली जैसे जिले, जहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है, वहां खनन जैसी परियोजनाएं अनेक बार विवादों और जनविरोध का कारण बनती हैं। किंतु यह निर्णय दर्शाता है कि यदि प्रक्रिया पारदर्शी, नियमबद्ध और कानूनी हो, तो न्यायालय विकास के पक्ष में खड़ा होता है।
यह भी संदेश है कि जनहित याचिकाओं का मंच केवल समाज की वास्तविक भलाई के लिए होना चाहिए, न कि निजी पूर्वाग्रह, क्षेत्रीय राजनीति या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का माध्यम।यह प्रकरण गड़चिरोली जिले में विकास के साथ-साथ न्यायिक विवे की मिसाल बनकर उभरा है। सूरजगढ़ खदान का विस्तार अब न्यायिक मुहर के साथ आगे बढ़ेगा, और यह फैसला भविष्य में जनहित याचिकाओं के दायरे और मर्यादा को लेकर एक महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।
Lloyds metal company gets big relief high court approves surajgarh mine expansion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














