

Today Horoscope 5 May 2026: ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव के साथ 5 मई 2026 मंगलवार का दिन आध्यात्मिक शांति और व्यापारिक लाभ के संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल आज कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धन लाभ के द्वार खोल रही है तो कुछ को वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।
मेष राशि के लिए आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। चापलूस लोगों से सतर्क रहें, हालांकि धन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं तथा उपहार मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि के लिए आज का दिन बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंता रह सकती है। धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें, जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़े।
अधिक उत्साह में जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है।
साझेदारी में मतभेद के कारण काम छोड़ने का विचार आ सकता है। नए संपर्क बनेंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ अनावश्यक परेशानियां भी रहेंगी।
कार्यस्थल पर कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा, साझेदारी में सतर्कता जरूरी है और राजनीतिक या सामाजिक व्यस्तता बढ़ेगी।
महत्वपूर्ण कार्यों में असमंजस नुकसान दे सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और अतिथि आगमन संभव है।
सही समय देखकर कार्य में बदलाव करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
पारिवारिक समस्याओं के समाधान के संकेत हैं। छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, संयम और समझदारी से काम लें, लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
यात्रा में समय और धन की बर्बादी हो सकती है। विलासिता पर खर्च बढ़ेगा, परिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आर्थिक प्रगति भी होगी।
कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ कामों में खर्च भी बढ़ सकता है।
कुंभ राशि वाले जातको को विदेश या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा और व्यवसायिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।
दूसरों की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। मित्रता संबंध मजबूत होंगे और व्यवसायिक समस्याओं का समाधान संभव है।
आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में मिले-जुले रुझान देखने को मिल सकते हैं।
तेजी : उड़द, गेहॅू, मोट, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी
सामान्य घट-बढ़: रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, के भाव में साधरण तेजी होगी।
आज के भाग्यशाली अंक: 1,5,5,2