-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Conspiracy To Grab Government Land Kamlesh Chaudhary
Nagpur News: सरकारी ज़मीन हड़पने की साजिश,कमलेश चौधरी पर फर्जीवाड़े का आरोप, मकोका के तहत कार्रवाई की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने के इरादे से कमलेश दिलीप चौधरी द्वारा बनाए गए फर्जी दस्तावेज़ों के मामले में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

सरकारी ज़मीन हड़पने की साजिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने के इरादे से कमलेश दिलीप चौधरी द्वारा बनाए गए फर्जी दस्तावेज़ों के मामले में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने नागपुर शहर स्थित तेलंगखेड़ी गांव में करीब 43.87 लाख वर्गफुट भूमि हड़पने के लिए भूमि अभिलेख विभाग और सिटी सर्वे कार्यालय क्रमांक 3 से संबंधित फर्जी कागजात तैयार किए।
इस मामले में सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई सिटी सर्वे विभाग की शिकायत पर की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि कमलेश चौधरी ने एक आवेदन के साथ हस्तलिखित रजिस्ट्री की फर्जी प्रति संलग्न की थी और उसमें अपने पिता दिलीप दयाराम चौधरी को ज़मीन का पट्टेदार बताया था।
सरकारी ज़मीन हड़पने के आरोप
यह ज़मीन सिटी सर्वे नंबर 65, मौजा तेलंगखेड़ी में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,77,39.1 वर्ग मीटर (लगभग 43.87 लाख वर्गफुट) है। यह भूमि महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग की स्वामित्व वाली है और इसमें महाराष्ट्र पशुपालन और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय तथा आईसीएमआर/राष्ट्रीय वन स्वास्थ्य संस्थान के वैध अधिकार निबंधित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
फर्जी आवेदन और दस्तावेजों का खुलासा
21 जनवरी 2025 को कमलेश चौधरी ने सिटी सर्वे कार्यालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें उनके पिता को भूमि का स्वामी दर्शाया गया था। जांच के दौरान यह प्रतिलिपि पूरी तरह फर्जी पाई गई और कार्यालय ने इसे तत्काल खारिज कर दिया।हालांकि उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन 29 मई 2025 को अन्याय निवारण मंच की अध्यक्ष ज्वाला जांबुवंतराव धोटे ने कमलेश चौधरी, उनकी मां मीना चौधरी और भाई मुकेश चौधरी के खिलाफ लिखित शिकायत सिटी सर्वे कार्यालय को दी।
एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
इसके बाद 17 जून 2025 को सिटी सर्वे कार्यालय ने औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई और 20 जून 2025 को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पुर्व विधायक विकास ठाकरे ने पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को एक ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की।
‘पाउले चालती पंढरी ची चाल’… 800 वर्षों की परंपरा, आस्था और समर्पण की पदयात्रा-वारी पंढरपुर की
कमलेश चौधरी पर पहले से हैं आपराधिक मामले
इस नए मामले के साथ ही कमलेश चौधरी के खिलाफ अब कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से तीन फुटाला तालाब और उसके कैचमेंट क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण से जुड़े हैं, जबकि यह चौथा मामला सरकारी दस्तावेजों की फर्जीवाड़ा से संबंधित है।
समाजसेविका ज्वाला जांबुवंतराव धोटे ने प्रेस को जारी बयान में कहा “कमलेश चौधरी केवल सरकारी ज़मीन हड़पने का प्रयास नहीं कर रहा, बल्कि फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें महानगरपालिका, नगर विकास विभाग, नागपुर सिविल न्यायालय, जिला अदालत और उच्च न्यायालय में पेश करके पूरी सरकारी और न्यायिक व्यवस्था को गुमराह कर रहा है।”
मकोका के तहत कार्रवाई की मांग
उन्होंने माँग की कि “जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कमलेश चौधरी को न्यायिक हिरासत में लिया जाए और उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।” सरकारी ज़मीन पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कब्ज़ा करने की यह घटना सिर्फ एक भूमि घोटाले तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध की ओर इशारा करती है। यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे सरकारी व्यवस्था और न्यायिक संस्थानों की साख पर गंभीर प्रश्न खड़े हो सकते हैं।
Conspiracy to grab government land kamlesh chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













