-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Medical Hospital Multiplaza Parking Construction Update
Nagpur: मेडिकल में 3 मल्टीप्लाजा पार्किंग इमारत तैयार, 2,000 से ज्यादा वाहनों की होगी क्षमता
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर मेडिकल कॉलेज में पार्किंग समस्या जल्द खत्म होने वाली है। तीन मल्टीप्लाजा पार्किंग इमारतों का निर्माण तेज, पहली इमारत तैयार। कुल क्षमता 2,000 वाहनों की होगी।

नागपुर न्यूज
Nagpur Medical Parking: शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में पार्किंग की समस्या का जल्द ही निराकरण हो जाएगा। परिसर में तीन मल्टीप्लाजा पार्किंग इमारत का निर्माण कार्य जोरों पर है। पहली इमारत का काम लगभग पूरा हो गया है। फिलहाल फिनिसिंग की जा रही है। इन इमारतों में 2,000 से अधिक दोपहिया, चारपहिया वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
मेडिकल में पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि मेडिकल कंज्यूमर सोसाइटी द्वारा पार्किंग स्टैंड चलाये जा रहे हैं, लेकिन यह केवल अस्पताल साइट तक ही सीमित है। डॉक्टर, नर्स सहित कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग के लिए जगह की कमी होने से मार्ड हॉस्टल के सामने कतार से कारों की पार्किंग की जाती है। विविध तरह के विकास कार्यों के तहत तीन मल्टीप्लाजा पार्किंग इमारत बनाई जा रही है।
पूरा हुआ इमारत का काम
इनमें शव विच्छेदन गृह के पास की इमारत का काम पूरा हो गया है। चार मंजिल इस पार्किंग प्लाजा में 572 चारपहिया और 1,046 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी। वहीं ओपीडी के सामने बन रही इमारत भी चार मंजिला है। इसका पहला स्लैब बन गया है। वहीं डीन कार्यालय के सामने वाली इमारत सबसे बड़ी है। इनमें 5 मंजिल की पार्किंग होगी। इसका भी चार मंजिल तक काम हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
- 4 मंजिल पार्किंग प्लाज का काम पूरा
- 572 चारपहिया वाहन
- 1,046 दोपहिया वाहनों की होगी पार्किंग
कारों के जमावडे से मिलेगी मुक्ति
पार्किंग प्लाजा के निर्माण के बाद मेडिकल में तितर-बितर पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही व्यवस्था भी बनेगी। वर्तमान में डॉक्टरों और कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग कैंटीन के सामने की जाती है। अब यहां जगह कम पड़ने लगी है। साथ ही वाहनों की चोरी की बढ़तीं घटनाओं की वजह से सुरक्षा रक्षक तैनात किये गये हैं। यही स्थिति डीन कार्यालय के भी सामने बनी हुई है। चारों ओर कारों का जमावड़ा होने से दिक्कतें आती हैं। नई इमारतों के निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – कपिलनगर थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा! बॉयफ्रेंड संग अजमेर में मिली 19 वर्षीय युवती, FIR पर हंगामा
नर्सिंग कॉलेज की इमारत तीन मंजिला
नर्सिंग कॉलेज की इमारत का भी काम जोरों पर चल रहा है। स्थापना के बाद पहली दफा कॉलेज को अपनी खुद की इमारत मिलेगी। तीन मंजिल इमारत के एक साइट का काम हो गया है। इसमें क्लासरूम, सेमिनार हॉल, प्रशासकीय कार्यालय सहित हॉस्टल की भी सुविधा रहेगी।
गर्ल्स हॉस्टल का काम हो गया है। तीन मंजिल इमारत में 400 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। अगले वर्ष तक हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलेगी। एमबीबीएस और स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ने के बाद छात्राओं को जगह कम पड़ रही थी। यह निर्माण कार्य भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है।
Nagpur medical hospital multiplaza parking construction update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














