- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Illegal Murga Market Police Raid 22 Arrested
गड़चिरोली में अवैध मुर्गा बाजार पर बड़ी छापेमारी, 4.19 लाख का माल जब्त, 22 आरोपी गिरफ्तार
Illegal Murga Market: गड़चिरोली में पुलिस ने कुमरगुडा के अवैध मुर्गा बाजार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस 8 बाइक और 26 मुर्गे सहित 4.19 लाख का माल जब्त कर 22 आरोपियों को हिरासत में लिया।
- Written By: आकाश मसने

मुर्गा बाजार में मौजूद लोग (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Illegal Murga Market News: राज्य के आखिरी छोर पर बसे गड़चिरोली जिले में शुरू अवैध व्यवसाय बंद करने का निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के सभी पुलिस थाना, उपपुलिस थाना और पुलिस सहायता केंद्रों को दिया है। जिसके अनुसार पुलिस विभाग अलर्ट होकर अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
इस बीच भामरागड़ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुमरगुडा समीपस्थ तिरकामेठा की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध तरीके से मुर्गा बाजार शुरू होने की गोपनीय जानकारी मिलते ही भामरागड़ पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में पुलिस 8 दोपहिया और 26 नग मुर्गे सहित कुल 4 लाख 19 हजार 250 रुपयों का माल जब्त किया है। जिससे मुर्गा बाजार शौकिनों में खलबली मच गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
22 आरोपी हिरासत में
कुमरगुडा समीपस्थ तिरकामेठा की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध तरीके से मुर्गा बाजार का आयोजन कर मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेले जाने की गोपनीय जानकारी भामरागड़ पुलिस को मिली। जिसके आधार पर भामरागड़ पुलिस ने स्वतंत्र छापामार टीम का गठन कर कार्रवाई की। इधर पुलिस की कार्रवाई होते देख बाजार में उपस्थितों में खलबली मचकर भागदौड़ मच गयी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 शौकिनों को हिरासत में लिया है।
दुर्गम क्षेत्र में अवैध व्यवसाय जोरों पर
इससे पहले जिला पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े मुर्गा बाजार पर छापामार कार्रवाई करते हुए अनेकों को गिरफ्तार किया है। वहीं लाखों रुपयों का माल भी जब्त किया है। इन मुर्गा बाजार में जिले समेत बाहर जिले और बाहर राज्यों के शौकिन पहुंचकर मुर्गों की लड़ाई पर लाखों रुपयों का जुआ लगाते थे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
वर्तमान स्थिति में जिले में बड़े मुर्गा बाजार आयोजित नहीं हो रहे है। लेकिन ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में मुर्गा बाजार आयोजित करने का सिलसिला जारी है। जिससे पुलिस विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर मुर्गा बाजार आयोजित करने वालों पर पर कार्रवाई करें, ऐसी मांग जिले के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसाईं कार्तिक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमर मोहिते के मार्गदर्शन में तथा थानेदार सचिन शेवाले के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक उत्तात्रय उजे, पुलिस उपनिरीक्षक धनश्री सगणे, पुलिस उपनिरीक्षक निकिता खेडेकर, गौरीशंकर भैसारे, रामजी तिम्मा, सुमित गायकवाड, देवराज तलांडे, आकाश उईके, प्रफुल चव्हाण, अवनित गव्हारे, अजिंक्य गायकवाड, मनोज शिवणकर आदि ने की।
Gadchiroli illegal murga market police raid 22 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














