- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Teachers Transfer No Posting Issue
Gadchiroli: तबादले के बाद भी नहीं मिला स्कूल, दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत टीचर 3 माह से कर रहे इंतजार
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli teachers transfer: गड़चिरोली में दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में तबादला हुए शिक्षकों को 3 माह बाद भी पदस्थापना नहीं मिली, स्कूलों में शिक्षक पद अभी तक खाली।

शिक्षकों में रोष (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: राज्य के शालेय शिक्षा विभाग ने जिले में जहां गांव-वहां शाला की तर्ज पर जिला परिषद की शालाएं आरंभ की है। इन शालाओं में हजारों की संख्या में शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। दुर्गम क्षेत्र में लगातार 3 वर्षों तक कार्य करने के बाद संबंधित शिक्षक का तबादला सुगम क्षेत्र में किया जाता है। गत अक्टूबर माह में दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों के तबादले किये गये।
लेकिन अब तक संबंधित शिक्षकों को नई स्कूलों में पदस्थापना नहीं मिल पायी है। जिसके कारण शिक्षा विभाग की इस लापरवाहपूर्ण नीति से शिक्षकों में रोष बढ़ते जा रहा है। एक ऐसा ही मामला गड़चिरोली तहसील के वाकड़ी स्थित जिला परिषद शाला में सामने आया है। यह शाला सुगम क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां कार्यरत एक विषय शिक्षक को संबंधित प्रधानाध्यापक ने अन्य शाला में पदस्थापना देने से शाला से रिलीव कर दिया है।
3 माह से पद खाली
लेकिन इस शाला में आने वाले दुर्गम क्षेत्र के शिक्षक को अब तक रिलीव ऑर्डर नहीं मिल पाया है। जिसके कारण पिछले 3 माह से वाकड़ी शाला में विषय शिक्षक का पद रिक्त पड़ा है। इस शाला में कक्षा 1 से 6वीं तक की कक्षाएं है, यहां 93 विद्यार्थी शिक्षारत है।
सम्बंधित ख़बरें
एटापल्ली के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू
Illegal Beef Smuggling: चामोर्शी में गोवंश हत्या का मामला; पुलिस ने 8 आरोपियों पर की कार्रवाई
क्या आंकड़ों के खेल में कांग्रेस दे पाएगी भाजपा को मात? 976 मतदाताओं वाली विधान परिषद सीट पर राजनीतिक घमासान
इस शाला के लिए जिप के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के 5 पद मंजूर किये है। हाल ही में तबादलों की प्रक्रिया के बाद 5 में से 1 शिक्षक को अन्य शाला में पदस्थापना देने के लिए उसे रिलीव किया गया। शिक्षक के इस रिक्त पद पर दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत एक शिक्षक को नियुक्त किया गया है। लेकिन अब तक संबंधित शिक्षक को पदस्थापना नहीं मिल पायी है।
यह भी पढ़ें – 2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास
शिक्षा विभाग ने रिलीव ऑर्डर नहीं दिया
- संबंधित को शिक्षा विभाग अथवा संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक ने रिलीव ऑर्डर नहीं दिया है। इस कारण वाकड़ी शाला में विषय शिक्षक का पद गत तीन माह से रिक्त पड़ा हुआ है।
- जिले में वाकड़ी जैसी ऐसी अनेक शालाएं हैं, जहां पर शिक्षक की नियुक्ति होने के बाद भी उन्हें विभाग द्वारा पदस्थापना नहीं दी गयी।
- विभाग की इस कार्यप्रणाली से शिक्षकों में असंतोष तो व्यक्त ही किया जा रहा हैं, अब संबंधित शालाओं में विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान भी हो रहा है।
जल्द होगा समस्या का निवारण
शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों का सुगम क्षेत्र में तबादला किया गया है। लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते उन्हें नई स्कूलों में पदस्थापना नहीं मिल पायी है। नई पदस्थापना की प्रक्रिया युध्दस्तर पर शुरू है। जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।
- वासुदेव भुसे, शिक्षाधिकारी, माध्यमिक, गड़चिरोली
Gadchiroli teachers transfer no posting issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्यों खास है नेपाल के विदेश मंत्री का 3 दिवसीय भारत दौरा? पीएम मोदी से मिलेंगे, कई समझौतों पर रहेगी नजर
Jun 05, 2026 | 12:04 PMरामालिंगा के पद छोड़ते ही पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी, समर्थकों का भारी हंगामा, क्या बोले डीके शिवकुमार?
Jun 05, 2026 | 12:01 PMमुजतबा खामेनेई से मिलने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप! बातचीत की इच्छा जताते हुए बोले- यह तो सम्मान की बात होगी
Jun 05, 2026 | 11:49 AMदिल्ली अग्निकांड के बाद जबलपुर में होटलों की फायर सेफ्टी जांच तेज, 365 संस्थानों को जारी हुए नोटिस
Jun 05, 2026 | 11:46 AMMonsoon Skincare Tips: बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
Jun 05, 2026 | 11:46 AMपुणे मनपा में मुख्य लेखा अधिकारी पद को लेकर विवाद, डॉ. कुणाल मंडवाले ने जताई नाराजगी
Jun 05, 2026 | 11:37 AMओमान के ऑयल टर्मिनल पर बड़ा ड्रोन अटैक, कच्चे तेल की लोडिंग रुकी; ट्रंप की ईरान को ‘युद्ध’ की सीधी चेतावनी!
Jun 05, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














