होली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा

Crime News Gadchiroli: गढ़चिरौली पुलिस ने होली पर शराब तस्करी रोकने के लिए शहर में कड़ा बंदोबस्त किया है। 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में माल जब्त किया गया
Gadchiroli police intensified vigil against liquor smuggling during Holi. Ten sellers were booked and alcohol worth thousands seized. Action against drunk drivers is ongoing at major checkpoints
Gadchiroli Police Illegal Alcohol Sale (सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli Illegal Alcohol Sale: गड़चिरोली सोमवार से दो दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया है। ऐसे में शहर पुलिस थाना क्षेत्र में शराब की आपूर्ति और बिक्री न हो, इसलिये शहर पुलिस द्वारा उचित नियोजन किया गया है। होली दहन के दिन सुबह से ही शहर समेत थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गांवों के शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाईयां करना शुरू किया गया।

विशेषतः शाम के समय पुलिस शराब विक्रेताओं के घरों पर दस्तक देने के कारण शराब विक्रेता समेत शराब शौकीनों में खलबल मच गयी। वहीं मंगलवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसी जानकारी शहर पुलिस से मिली है। होली उत्सव के मद्देनजर शहर में देशी-विदेशी शराब की तस्करी होने की गंभीर संभावना है।

जिससे शहर में होनेवाली शराब तस्करी रोकने के लिये शहर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न जगह पर फिक्स पाईंट तैयार किये गये है। जिनमें न्यायालय चौक, आईटीआई चौक, इंदिरा गांधी चौक, खरपुंडी नाका, धानोरा मार्ग के बसस्थानक चौक, चामोर्शी मार्ग और गोकुलनगर आदि जगहों का समावेश है। संबंधित फिक्स पाईंट पर पुलिस अधिकारी और जवानों का बंदोबस्त रखा गया है।

वहीं बाहर जिलों से आनेवाले संदेहास्पद वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा उत्सव पर किसी भी तरह का विरजन न पड़े, वहीं शराब की बिक्री न हो, इसलिये शहर पुलिस ने शहर में तगड़ा बंदोबस्त रखा गया। विशेषतः रात के समय शराब की तस्करी होने की गंभीर संभावना होने के कारण रात के समय रात के समय पेट्रोलिंग शुरू की गई है। विशेषतः इसके लिये पुलिस ने पेट्रोलिंग टीम गठित की है। जिसमें पुलिस उपनिरीक्षकों का समावेश होकर पुलिस कर्मी भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

शहर की सड़कों पर जवान तैनात

होली उत्सव पर अनेक लोग शराब के नशे में धुत होकर विवाद का कारण बनते हैं। ऐसे में होली यह दो दिवसीय उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, और किसी भी तरह की अनुचित घटना न घटे, इसलिये शहर पुलिस द्वारा शहर की सडकों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिसके कारण नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले अनेक वाहनधारक पुलिस की नजरों से दूर ही वाहन चलाते हुए दिखाई दिये। वहीं मंगलवार को भी पुलिस की कार्रवाईयां जारी रहेगी।

नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर शहर पुलिस और गड़चिरोली शहर यातायात विभाग ने शराब पीकर वाहन चलानेवाले वाहनधारकों के खिलाफ कार्रवाइयां शुरू की गई है। सोमवार को करीब 5 नशेडी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिससे उत्सव में शराब पीकर वाहन चलानेवालों में खलबली मच गयी है।

10 शराब विक्रेताओं पर की गई धरपकड़ कार्रवाई

होली उत्सव के मद्देनजर शहर पुलिस द्वारा शहर और थाना क्षेत्र के शराब विक्रेताओं पर कार्रवाईयां करना शुरू कर दिया है, ऐसे में केवल 24 घंटों की कालावधि में करीब 10 शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनमें गोगांव निवासी मुकुंदा मारोती सडमाके के खिलाफ कार्रवाई कर उसके पास से 4 हजार रुपये की शराब जब्त की गई।

फुले वार्ड निवासी साईनाथ वसंत लेनगुरे के पास 1 हजार 200, गोगांव निवासी बबीता संदीप शेंडे के पास से 4 हजार, कोटगल निवासी गिरजाबाई कांबले के पास से 1 हजार 120, वहीं कनेरी नाके पर दोपहिया से तस्करी करते समय दो दोपहिया और शराब समेत कुल 1 लाख 12 हजार 720 रुपयों का माल जब्त किया गया है, गोकुलनगर निवासी संदीप मुर्लीधर शंकरवार के घर से 12 हजार 40 रुपयों का माल जब्त कर आरोपी फरार है। इसके अलावा अन्य शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com