- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Road Accidents Teacher Village Official Death
गड़चिरोली में सड़क हादसों का कहर, 3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में टीचर और ग्रामसेवक की मौत, 9 गंभीर घायल
Gadchiroli Road Accident: गड़चिरोली में बुधवार को तीन सड़क हादसों में एक शिक्षिका और एक ग्रामसेवक की मौत, 9 लोग घायल। ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर से जिले में बढ़ी सड़क सुरक्षा की चिंता।
- Written By: प्रिया जैस

गड़चिरोली में हादसे (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: वर्ष का अंतिम माह शुरू है और जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में बुधवार को जिले में गड़चिरोली जिला मुख्यालय और कोरची तहसील में विभिन्न तीन जगह पर हुए हादसों में एक शिक्षिका और एक ग्रामसेवक की मृत्यु हो गयी। वहीं इन हादसों में करीब 9 लोग घायल हो गये है। जिससे बुधवार दुर्घटनावार बनने की बात कही जा रही है।
गड़चिरोली में ट्रक की टक्कर में शिक्षिका की मृत्यु
बुधवार को सुबह के समय अपनी दोपहिया पर सवार होकर स्कूल की ओर जा रही शिक्षिका को ट्रक की टक्कर लगने से उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि चंद्रपुर मार्ग पर स्थित बी फेशन प्लाजा के सामने एक मालवाहक ट्रक रिवर्स ले रहा था, उसी दौरान उनकी दोपहिया गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं।
गंभीर चोटें और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें जिला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षिका का नाम ममता बांबोले होकर वह कारमेल स्कूल में कार्यरत थी। उनका मूल निवास पोरला है और वे कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में अपनी मां के पास रह रही थीं। इस घटना से चंद्रपुर मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित हो गयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
मोबाइल की लास्ट लोकेशन से मिला घटनास्थल, अंबेनली की 800 फीट गहरी खाई में मुश्किल भरा रेस्क्यू ऑपरेशन
छतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
ट्रक की बस को टक्कर, 5 यात्री जख्मी
भंडारा जिले के साकोली से कुरखेड़ा की ओर जा रही रापनि की बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बस में सवार चालक समेत 5 यात्री घायल हो गये। घटना बुधवार को कोरची-कुरखेड़ा मार्ग पर कोरची से 2 किमी दूरी पर घटी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कोरची के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना संदर्भ में कोरची पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच कोरची पुलिस कर रही है।
यात्री वाहन पलटी, ग्रामसेवक की मृत्यु
कोरची से यात्रियों को लेकर कुरखेड़ा की ओर जा रहा एम. एच. 22 डी-1990 क्रमांक का यात्री वाहन कोरची-कुरखेड़ा मार्ग पर स्थित बेडगांव मोड़ पर वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण छुटने से वाहन पलट गयी। यह घटना बुधवार को दोपहर के समय घटी। घटना चालक के लापरवाही के चलते होकर घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होकर चार लोग घायल हो गये।
यह भी पढ़ें – MD Drugs Case: कैमरा रिपेयर के नाम पर चल रहा था काला धंधा, वर्धा में 192 करोड़ का माल जब्त
ग्रामसेवक की मृत्यु
जिनमें कोरची तहसील के अलिटोला ग्राम पंचायत में ग्रामसेवक के रूप में कार्यरत दिलीप रामचंद्र धाकडे (49) की मृत्यु हो गयी। वहीं मसेली निवासी उज्ज्वला आदेश राऊत (28), जामनारा निवासी मंगलीबाई फुलराम गुरुभेले (45), वाहन चालक मालदुगी निवासी व्यंकट नानाजी सिडाम (52) और पांडुटोला निवासी अंकित हरीराम मिरी (21) का समावेश है।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कोरची के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना संदर्भ में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की अधिक जांच कोरची पुलिस कर रही है।
Gadchiroli road accidents teacher village official death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
May 25, 2026 | 06:31 PMMeditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














