Maharashtra News: लंदन जाएंगे महाराष्ट्र के 15 विधायक, करेंगे प्रशासनिक कार्य व्यवस्था का अध्ययन

Maharashtra MLAs London Visit: महाराष्ट्र के 15 विधायक 15 से 22 फरवरी के बीच लंदन के अध्ययन दौरे पर जाएंगे जहां वे शहरी प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था व सार्वजनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे।
15 MLAs study tour
London administrative study tour (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra MLAs London Visit: राज्यभर में महापालिका चुनावों के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच विधायिका के कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लंदन में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के लिए अध्ययन दौरे का आयोजन किया गया है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा और विधानमंडल के 15 सदस्य इस अध्ययन दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे लंदन की प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे। यह दौरा 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसे महाराष्ट्र की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डावखरे, स्नेहा दुबे, वरुण सरदेसाई, परिणय फुके शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के सर्वदलीय विधायकों के इस दौरे में भाजपा की ओर से विक्रांत पाटील और निरंजन डावखरे, शिवसेना (शिंदे गुट) से मनीषा कायंदे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से वरुण सरदेसाई तथा कांग्रेस के विश्वजीत कदम सहित कुल 15 विधायक शामिल होंगे। दौरे के दौरान विधायक लंदन में नागरिकों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का अध्ययन करेंगे। इसके साथ-साथ शहरी प्रबंधन, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी करेंगे। इस अध्ययन के माध्यम से विधायक लंदन की प्रशासनिक व्यवस्था से सीख लेकर महाराष्ट्र में बेहतर प्रशासनिक सुधार लाने का प्रयास करेंगे।

ये हैं लंदन दौरे पर जाने वाले अन्य विधायक:

बाबासाहेब देशमुख, परिणय फुके, विक्रम पाचपुते, नमिता मुंदडा, स्नेहा दुबे, अमित गोरखे, विक्रम काले, सुमित वानखेडे और योगेश टिलेकर।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com