-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Md Drugs Case Wardha 192 Crore Raid Camera Repair Factory Busted
MD Drugs Case: कैमरा रिपेयर के नाम पर चल रहा था काला धंधा, वर्धा में 192 करोड़ का माल जब्त
- Written By: प्रिया जैस
Wardha MD Drug Raid: वर्धा में कैमरा दुरुस्ती की आड़ में चल रही MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़। पुलिस ने 192 करोड़ का कच्चा माल जब्त किया और तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

फैक्ट्री पर छापा (सौजन्य-नवभारत)
Camera Repair Drug Factory: दो दिन पहले देर रात नागपुर के नारकोटिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारंजा में एक टिन के शेड पर छापा मारते हुए एमडी ड्रग का फैक्ट्री का पर्दाफाश किया़ इस मामले में पुलिस ने 192 करोड़ रुपये मूल्य का कच्चा माल बरामद किया और शहर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से शहर और जिले में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कारंजा क्षेत्र के गोकुल सिटी पिछला लेआउट में वैभव हिराला अग्रवाल का प्लॉट है। दिवाली से पहले प्लॉट में कुछ जगहों पर टिन के शेड बनाए गए थे और 8-10 दिन पहले पूरे प्लॉट को हरी जाली से घेर लिया गया था। प्लॉट में अन्य जगहों पर कोई वस्ती नहीं होने के कारण, वैभव उर्फ भय्यू हिरालाल अग्रवाल (35), उसके सहयोगी यश धनराज बननगरे (20) और सोहम संजय गायगोले (21) ने यह मौका लेकर एमएडी ड्रग का उत्पादन शुरू कर दिया।
कभी शक नहीं हुआ
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस प्लॉट पर पहले ये युवक कैमरा मरम्मत का काम करते थे, लेकिन हरी जाली लगाए जाने के बाद पिछले 8-10 दिनों से यह अवैध कारोबार चल रहा था। यह प्लॉट कारंजा पुलिस स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। आसपास बस्ती नहीं है और क्षेत्र में किसानों के खेत और पशुपालन होता है। अवैध कारोबार करने वाले युवक अक्सर रात में आते हैं, और कभी-कभी दो-तीन दिन तक वहां नहीं दिखाई देते। इसी वजह से इस अवैध व्यवसाय पर किसी का शक नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
यह भी पढ़ें –Yavatmal: शंकरपट में 150 बैलजोड़ियों का धमाल, टायगर-राजा, मल्हार-पिस्टन ने मारी बाजी, MP को पछाड़ा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि यह सिर्फ कच्चा माल है। यदि इसे तैयार कर बेच दिया जाता, तो इसकी कीमत कई करोड़ रुपये हो सकती थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पारिवार में बच्चों को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। घटनास्थल पर कारंजा पुलिस तैनात है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Md drugs case wardha 192 crore raid camera repair factory busted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














