Valentine's Day 2026 पर है शनि की दृष्टि, Lovers भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

Shani Triodashi: वैलेंटाइन डे 2026 पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, जिससे प्यार की राह थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इस दिन प्यार में कुछ गलतियाँ करने से बचें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
Valentine's Day 2026
वैलेंटाइन डे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Astrological Valentine: इस साल का वैलेंटाइन डे कुछ अलग और विशेष रहने वाला है। वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन शनि त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिष और हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है।

वहीं, वैलेंटाइन डे का दिन प्रेम का प्रतीक माना जाता है। शुक्र इसके स्वामी हैं। हालांकि, इस बार शनि त्रयोदशी की वजह से वैलेंटाइन डे पर प्यार की राह कठिन रहने वाली है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल वैलेंटाइन डे पर पुराने झगड़े, अनबन या झूठे वादे सामने आ सकते हैं। ऐसे में इस बार वैलेंटाइन डे पर शनिवार को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

वैलेंटाइन डे के दिन क्या न करें

  • चमड़े से बनी और धारदार चीजें गिफ्ट न करें

वैलेंटाइन डे पर अक्सर कपल्स एक दूसरे मंहगी गिफ्ट देते हैं। लेकिन, इस बार वैलेंटाइन डे पर शनिवार पड़ने के कारण इस दिन चमड़े से बनी चीजें और धारदार वस्तुएं गिफ्ट देने से बचे। इसके अलावा, नीले रत्न, स्टील या आध्यात्मिक प्रतीक गिफ्ट करें। इससे संबंध पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

  • झूठ बोलने और धोखे से बचें

झूठ और धोखे की स्थितियों में शनि देव की प्रतिक्रिया तुंरत सामने आती हैं। छोटे झूठ या राज छिपाने से विवाद बढ़ सकता है, इसलिए अपने साथी के साथ ईमानदारी से और साफ बात करें।

  • शराब या भारी भोजन न करें

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि त्रयोदशी के दिन शराब या भारी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसे में इस दिन शाकाहारी भोजन करें। इससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।

  • बड़े वादे या जल्दबाजी न करें

इस दिन बड़े वादे या जल्दबाजी करने से बचें। इस वैलेंटाइन डे पर दान-पुण्य और नेक काम करें. इससे संबंधों में स्थायित्व आता है। शनि की नजर से बचने के लिए संयम, सच और सात्विकता सबसे अहम मानी जाती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com