- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Record Rainfall Was Recorded In Last 20 Days
गड़चिरोली में जमकर बसरे बादल, 20 दिन में ही दर्ज हुई रिकार्ड बारिश, किसान खुश
Gadchiroli News: गड़चिरोली में इस बार मानसून देरी से पहुंचा, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जमकर बादल बरसे। पिछले 20 दिन में ही रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। इससे किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।
- Written By: आकाश मसने

गड़चिरोली में बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: इस बार राज्य में मानसून का आगाज अपेक्षा से जल्दी हुआ था। लेकिन गड़चिरोली जिले में मानसून पहुंचने में काफी देर हुई। जून माह के अंतिम सप्ताह तक धुआंधार बारिश का इंतजार था। ऐसे में 22 जून से जिले में बारिश की शुरूआत हुई। ऐसे में विगत 20 दिनों में जिले में सर्वत्र धुआंधार बारिश हुई। जिसके चलते महज डेढ़ माह के अंतराल में ही जिले में 100 प्रतिशत से अधिक यानी 120 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। जिले के 12 तहसीलों में से 9 तहसीलों ने बारिश का सैकड़ा पार किया है।
बारिश के नक्षत्र माने जाने वाले रोहिणी तथा मृग नक्षत्र अल्प बारिश होने के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में 22 जून को आद्रा नक्षत्र प्रारंभ हुआ। आद्रा नक्षत्र के प्रारंभ होते ही बारिश ने तेजी पकड़ी। शुरूआत में रिमझिम बरसने के बाद बारिश ने धुआंधार रफ्तार पकड़ी।
बीते कुछ दिनों में निरंतर हुई बारिश के कारण जिले में 120 प्रतिशत बारिश हुई है। जिले में 29 जून तक 78 प्रतिशत ही बारिश दर्ज हुई थी। लेकिन विगत एक पखवाड़े में ही बारिश ने सैकड़ा पार कर 120 प्रतिशत पर पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक धर्मांतरण मामला: मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित, ओवैसी ने कहा- अदालत से पहले दोषी ठहराना गलत
संभाजीनगर के विकास को रफ्तार देने की मांग: रिंग रोड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर सीएसएन फर्स्ट ने उठाई मांग
संभाजीनगर MIM नगरसेवक मतीन पटेल पर मनपा की कार्रवाई: अवैध निर्माण मामले में नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
मां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
इस बारिश के कारण किसानों में खुशी की लहर है, हालांकि जिले में कुछ जगह अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन यह बारिश किसानों के लिए व्यापक लाभकारी साबित हुई है। जिले में हुए दमदार बारिश के कारण कृषि कार्यो की गति बढ़ गई है। इन दिनों किसान रोपाई कार्यो में जुटे हुए हैं।
गड़चिरोली अब तक 469.7 मिमी बारिश
गड़चिरोली जिले में जून से सितंबर माह तक लगभग 1254.1 मिमी औसतन बारिश होती है। वहीं जून से जुलाई माह तक 390.3 मिमी बारिश होती है। इस वर्ष जून माह केवल 194 मिमी यानी 92 प्रतिशत बारिश हुई। लेकिन इसके बाद जुलाई माह में हुए धुआंधार बारिश के कारण बारिश का आंकड़े ने सैंकड़ा पार किया। 13 जुलाई तक जिले में 469.7 मिमी बारिश हुई है। जिससे कुल 120.3 प्रतिशत बारिश जिले में दर्ज हुई है।
देसाईगंज में सर्वाधिक बारिश
गड़चिरोली जिले में कुल 12 तहसीलें है, इनमें से सभी तहसीलों में बारिश दर्ज हुई है। वहीं 9 तहसीलों ने बारिश का सैंकड़ा पार किया है। इसमें देसाईगंज तहसील में सर्वाधिक 662 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यहां कुल 160.6 प्रतिशत वर्षा हुई है। इसके बाद कुरखेड़ा तहसील में 643.9 मिमी यानी 140 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर मामले में कोर्ट सख्त, सरकार काे दिया अंतिम मौका
कोरची तहसील तीसरे पायदान पर है। यहां 629 मिमी यानी 136.6 प्रतिशत बारिश हुई है। भामरागढ़ तहसील में 559.7 मिमी यानी 138.7 मिमी बारिश हुई है। चामोर्शी में 353.3 मिमी यानी 117.8 प्रतिशत, धानोरा में 572.5 मिमी यानी 117.5 प्रतिशत, आरमोरी 439.3 मिमी यानी 117 प्रतिशत, एटापल्ली 480.4 मिमी यानी 110.5 प्रतिशत वहीं मुलचेरा में 398।8 मिमी यानी 102.4 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
सिरोंचा तहसील में अब तक अल्प वर्षा
जिले में हुए धुआंधार बारिश के चलते जिले की 9 तहसीलों ने बारिश का सैंकड़ा पार किया है, वहीं जिले के अंतिम छोर पर बसी सिरोंचा तहसील में 50 प्रतिशत भी बारिश दर्ज नहीं हो पायी है। सिरोंचा तहसील में 329.5 मिमी अपेक्षित बारिश है। लेकिन यहां 130.8 मिमी ही बारिश दर्ज हुई है। यहां केवल 39.7 प्रतिशत ही बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही अहेरी तहसील में 350.8 मिमी यानी 89.1 प्रतिशत तो गड़चिरोली तहसील में 416 मिमी यानी 91.4 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
Gadchiroli record rainfall was recorded in last 20 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कीमोथेरेपी से पत्नी के बाल झड़ने पर पति ने भी मुंडवाया सिर, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
May 10, 2026 | 12:51 PMनासिक धर्मांतरण मामला: मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित, ओवैसी ने कहा- अदालत से पहले दोषी ठहराना गलत
May 10, 2026 | 12:47 PMममता से टक्कर लेने वाला वो अफसर जो अब सुवेंदु का सबसे बड़े सिपाही बन गया, कौन हैं सुब्रत गुप्ता?
May 10, 2026 | 12:44 PMविजय के सीएम बनने की खुशी Trisha Krishnan की आंखों में आई नजर, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी खास बॉन्डिंग
May 10, 2026 | 12:39 PMपुणे के किसानों को राहत, खडकवासला और उजनी समेत सात बांधों से छोड़ा गया पानी
May 10, 2026 | 12:35 PMसंभाजीनगर के विकास को रफ्तार देने की मांग: रिंग रोड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर सीएसएन फर्स्ट ने उठाई मांग
May 10, 2026 | 12:31 PMपुणे मनपा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, ₹1 करोड़ तक के प्रस्तावों को वित्तीय समिति से छूट
May 10, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM












