- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Pregnant Woman Infant Death Etapalli Health Department Clarification
Gadchiroli: 9 महीने की गर्भवती ने 5 KM पैदल चलकर जान गंवाई! बच्चे की भी मौत, जानें पूरा मामला
Gadchiroli News: एटापल्ली तहसील में एक गर्भवती महिला और उसके शिशु की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। 5 किमी पैदल चलने के दावों के बीच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कारणों का खुलासा किया।
- Written By: प्रिया जैस

गर्भवती की मौत की जांच (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Maternal Death News: गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के बुर्गी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले आलदंडी टोला निवासी आशा संतोष किरंगा (24) नामक गर्भवती महिला की मृत्यु होने की घटना शुक्रवार को घटी। बताया जा रहा है कि गर्भवती माता 1 जनवरी को अपने पति के साथ आलदंडी से करीब 5 किमी दूरी स्थित पेठा गांव में पैदल ही पुजारी के पास गई थी। रात के समय पेठा गांव में उन्होंने रात बिताने का निर्णय लिया।
ऐसे में 2 जनवरी के तड़के उसे प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण उन्होंने आशा वर्कर से संपर्क किया। जिसके बाद आशा ने तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराकर हेडरी स्थित लॉयड्स काली अम्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को डाक्टरों ने शल्यक्रिया करने का निर्णय लिया।
लेकिन तब तक पेट में ही शिशु की मृत्यु हो गयी और बढ़े ब्लड प्रेशर के चलते माता की भी मृत्यु होने की घटना घटी। गड़चिरोली की इस घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप शिंदे आलदंडी टोला गांव में पहुंचकर संपूर्ण घटना की जानकारी ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
पैदल चलने से मृत्यु होने का दावा झूठा
संबंधित गर्भवती माता की उपचार अथवा एम्बुलेंस के अभाव में पैदल चलने की नौबत आने की बात पूरी तरह झूठी है। गर्भवती माता आलदंडी टोला से पेठा गांव में पुजारी के पास गयी थी। तड़के उसकी तबीयत बिगड़ गयी। इसकी जानकारी मिलते ही आशा ने तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध कराकर हेडरी के अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे गर्भवती माता की पैदल चलने के कारण मृत्यु होने का दावा झूठा है।
- डा. प्रताप शिंदे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिप, गड़चिरोली
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता
मामले में प्रशासन की लापरवाही नहीं
ग्रामीण व दुर्गम परिसर में माता-बाल मृत्यु मामले संदर्भ में प्रशासन अत्यंत संवेदनशील होकर कोई भी घटना घटने पर उसकी विस्तृत जांच की जाती है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सेवा तत्काल उपलब्ध कराई गयी। जिससे प्रशासन द्वारा किसी भी तरह लापरवाही बरती नहीं गई है।
गर्भवती माता व अन्य किसी भी गंभीर बीमारी का मरीज पुजारी, वैदू और अंधश्रध्दा पर आधारित उपचार की ओर न जाते हुए सीधे सरकारी स्वास्थ्य विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आशा स्वयंसेविका और एम्बुलेंस से सपंर्क करें। समय पर वैद्यकीय उपचार मिलने पर अनेक जाने बचाई जा सकती है।
- सुहास गाडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिप, गड़चिरोली
Gadchiroli pregnant woman infant death etapalli health department clarification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














