-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Railway Station Prepaid Booth Sealing Stopped Political Pressure
…तो वैष्णव की रेलवे में ‘अवैध भी मान्य’ है! नेतागीरी ने सील होने से बचाया प्रीपेड आटो बूथ
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Railway: नागपुर रेलवे स्टेशन पर 'अवैध' घोषित प्रीपेड ऑटो बूथ को सील करने पहुंची टीम खाली हाथ लौट आई। रात के अंधेरे में एक 'नेताजी' की एंट्री ने रेलवे के नियम-कानूनों को बौना साबित कर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी और अश्विनी वैष्णव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prepaid Auto Booth Controversy: मध्य रेल, नागपुर मंडल की ओर से आदेश जारी किया गया कि स्टेशन के पश्चिमी परिसर में चलाया जा रहा प्रीपेड आटो रिक्शा बूथ अवैध है और 7 दिन के भीतर ही इसे हटा दिया जाये। आदेश के करीब 20 दिन बाद मंडल प्रबंधन ने शनिवार रात 12.00 बजे सील करने की तैयारी भी कर ली।
विरोध की स्थिति को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल को सूचित भी कर दिया गया। हालांकि इस पूरे ड्रामा का अंत मंडल प्रबंधन के नतमस्तक होने के साथ पूरा हुआ। जैसा कहा जा रहा था, वैसा ही साबित हुआ। पता चला कि अपर मंडल रेल प्रबंधक के सामने एक राजनीतिक हस्ती खड़ी हो गई और एक्शन पर रोक लग गई।
हो चुकी थी तैयारी, ताला भी था रेडी
उल्लेखनीय है कि मंडल प्रबंधन की ओर से 18 दिसंबर को प्रीपेड बूथ को अवैध घोषित करते हुए 7 दिन के भीतर सील कार्रवाई का आदेश जारी किया था। खास बात है कि इस आदेश से पहले भी समिति ने कई बार मंडल प्रबंधन को ठेंगा दिखाते हुए नोटिसों के जवाब नहीं दिये थे। अंत में अवैध घोषित होने पर कथित समिति ने 31 दिसंबर को जवाब दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
इसके बाद भी मंडल प्रबंधन ने टीन के घेराव और ताला-चाबी के साथ सील करने की पूरी तैयारी कर ली। फिर अचानक एक नेता की पैराशूट इंट्री हुई और मंडल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। टीन, ताला-चाबी, नियम-कानून, वैध-अवैध सब धरे के धरे रहे गये।
अपने ही आदेश में फंसा रेलवे
- इस पूरे ड्रामे के बाद एक बार फिर साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भी रेलवे राजनीतिक प्रभाव से अछुती नहीं है।
- भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दुहाई देने वाले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व वाली भारतीय रेलवे, नागपुर मंडल के उक्त आदेश के बाद अपने ही कटघरे में खड़े हो गई।
- यदि प्रीपेड बूथ वैध है तो फिर अवैध होने का आदेश क्यों जारी किया गया? और यदि अवैध है तो फिर सील करने की कार्रवाई किसके डर से रोक दी गई?
- कथित नागरिक विकास समिति, नागपुर द्वारा 31 दिसंबर को दिया गया लिखित उत्तर सही है तो फिर 3 दिन बाद प्रीपेड बूथ सील करने का आदेश क्यों दिया गया?
- ये तय है कि अपने ही आदेश में फंसा मंडल प्रबंधन इन सवालों पर हर बार तरह चुप्पी साध लेगा।
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ लो, सीट छोड़ो…धुले में करोड़ों का खेल! शिंदे सेना के प्रत्याशी को BJP का ऑफर, VIDEO वायरल
…तो वैष्णव की रेलवे में ‘अवैध भी मान्य’ है!
इस पूरे ड्रामे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व वाली भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगा दिया है। पहले सीलिंग का आदेश और फिर नेतागीरी के दबाव में कार्रवाई पर रोक से पूरे देश में संदेश गया है कि रेलवे में ‘अवैध भी मान्य’ है। इससे पहले भी प्रीपेड आटो रिक्शा के ठिकानों पर गांजे का सेवन जैसी घटनायें सामने आती रही है।
अखबारों में तस्वीरें भी सामने आई, लेकिन मजाल है कि इस अवैध काम को भी डंके की चोट पर होने दिया जाता रहा है। और अब मंडल प्रबंधन का अपने ही अवैध वाले आदेश पर सील की कार्रवाई से पैर पीछे लेना, यह बताने का काफी है कि रेलवे में नियम-कानून, वैध-अवैध से ज्यादा नेतागीरी चलती है।
Nagpur railway station prepaid booth sealing stopped political pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














