तांत्रिकों ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी...मादुरो का पतन तय, खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

US Venezuela Conflict: पेरू के लीमा में एक तांत्रिक समूह ने निकोलस मादुरो की सत्ता से हटने की भविष्यवाणी की थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका थी। अब मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ये चर्चा में आ गए हैं।
US Attack on Venezuela
तांत्रिकों ने 5 दिन पहले ही कर दी थी मादुरो के पतन की भविष्यवाणी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

US Attack on Venezuela: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने दुनिया को हैरान कर दिया, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस घटनाक्रम की भविष्यवाणी पांच दिन पहले ही की गई थी। यह भविष्यवाणी पेरू की राजधानी लीमा में एक तांत्रिक समूह द्वारा की गई थी, जो लगभग 4000 किलोमीटर दूर स्थित है। तांत्रिकों ने दावा किया था कि मादुरो सत्ता से हटेंगे और इस प्रक्रिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

शनिवार तड़के सुबह एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान, मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कराकस स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और अमेरिका ले जाया गया। अमेरिका में उन पर ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप हैं। वेनेजुएला सरकार ने इसे साम्राज्यवादी कार्रवाई बताते हुए आलोचना की है।

29 दिसंबर को की थी भविष्यवाणी

मादुरो की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले, 29 दिसंबर को पेरू के लीमा में समुद्र तट पर तांत्रिकों का एक समूह इकट्ठा हुआ था, जो हर साल अपने पारंपरिक अनुष्ठान में भविष्यवाणियां करते हैं। तांत्रिकों ने 2026 के लिए प्रमुख घटनाओं की भविष्यवाणी की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति, युद्धों और बड़े नेताओं के भविष्य पर चर्चा की गई थी।

कितनी सही है भविष्यवाणी?

तांत्रिक एना मारिया सिमेओन ने मादुरो के बारे में कहा था कि वह सत्ता छोड़ देंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी विदाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि यह घटना अगले साल के भीतर होगी। हालांकि, उनकी भविष्यवाणी पूरी तरह सही नहीं रही, क्योंकि उन्होंने कहा था कि मादुरो गिरफ्तारी से बचकर देश छोड़ देंगे, लेकिन वास्तव में मादुरो और उनकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह तांत्रिक समूह हर साल दिसंबर में इस अनुष्ठान को आयोजित करता है, और उनकी भविष्यवाणियों का रिकॉर्ड मिश्रित रहा है। 2023 में उन्होंने यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई। पिछले साल, उन्होंने इजरायल और गाजा के बीच परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी, जबकि फिलहाल वहां संघर्षविराम जारी है।

सच हुई थी अल्बर्टो फुजीमोरी बात

हालांकि, 2023 के दिसंबर में उन्होंने पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की मौत की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई। फुजीमोरी, जिनके खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के मामले थे, सितंबर 2024 में कैंसर के कारण निधन हो गए। अब मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर पेरू के इस तांत्रिक समुह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे बस केवल एक संयोग मान रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इनकी भाविष्यवाणी पर भरोसा जता रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com