- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Madavi Hidma Naxal Leader Social Media Reaction
हिडमा को सोशल मीडिया पर ‘शहीद’ का दर्जा, आदिवासी युवाओं ने दिखाई सहानुभूति, बताया मसीहा
- Written By: आंचल लोखंडे
Hidma Killed Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया नक्सल नेता माडवी हिडमा, आदिवासी युवाओं ने सोशल मीडिया पर सहानुभूति जताई और उसे शहीद व जंगल, जल, आदिवासी अधिकारों का मसीहा बताया।

हिडमा को सोशल मीडिया पर 'शहीद' का दर्जा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Madavi Hidma Encounter: सुरक्षा बलों के लिए 2 दशकों से सिरदर्द बने कुख्यात नक्सल नेता माडवी हिडमा को आंध्र प्रदेश में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस घटना के बाद मुठभेड़ की सत्यता पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर “शहीद हिडमा अमर रहे” जैसी पोस्ट तेजी से सामने आ रही हैं। कई आदिवासी युवाओं ने हिडमा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उसे जल, जंगल और आदिवासी अधिकारों का मसीहा बताते हुए पोस्ट वायरल की हैं। माडवी हिडमा नक्सल संगठन की सैन्य शाखा का प्रमुख तथा केंद्रीय समिति का सदस्य था।
दंडकारण्य के छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में बीते 2 दशकों से उसके नाम की कई कहानियां प्रचलित थीं। उस पर करीब 500 पुलिसकर्मियों तथा आम नागरिकों की हत्या के आरोप थे। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इतिहास के कई बड़े हमलों का ‘मास्टरमाइंड’ वही था। विभिन्न राज्यों ने उस पर कुल मिलाकर 6 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित किया था। 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया। इस दौरान नक्सल गतिविधियों में सक्रिय उसकी पत्नी भी मारी गई।
कई लोगों ने इस मुठभेड़ पर आपत्ति जताई
हालांकि, कई लोगों ने इस मुठभेड़ पर आपत्ति जताई है। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हिडमा को “क्रांतिकारी” और “आदिवासी हक के लिए लड़नेवाला शहीद” बताया जाने लगा है। कई पोस्ट में उसकी पुरानी तस्वीरें साझा कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। सहानुभूति जताने वाली पोस्टों में मुख्य रूप से सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। नक्सल संगठन द्वारा बनाए गए फर्जी मुठभेड़ के दावे को भी कई लोग सोशल मीडिया पर आगे बढ़ा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
‘स्टील हब’ परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उपजाऊ जमीन बचाने आंदोलन तेज
ये भी पढ़े: 6758 उम्मीदवारों ने दी TET परीक्षा, 280 उम्मीदवार अनुपस्थित, 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित
चला गया जंगल की रक्षा करने वाला नेता
विशेष रूप से आदिवासी समाज के युवाओं में “जंगल की रक्षा करने वाला नेता चला गया” जैसी पोस्ट देखी जा रही हैं। अब तक किसी भी नक्सल सदस्य के लिए इतनी व्यापक सहानुभूति पहले कभी नहीं दिखाई गई, जिस सुरक्षा एजेंसियां चिंतित हैं। इसी बीच नक्सल संगठन के वरिष्ठ नेता देवजी पर भी सोशल मीडिया में निशाना साधा जा रहा है। कई पोस्टों में आरोप लगाया गया है कि देवजी ने हिडमा को आत्मसमर्पण के बहाने आंध्र प्रदेश बुलाया तथा इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दे दी, जिसके चलते हिडमा मारा गया। ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही हैं।
Gadchiroli madavi hidma naxal leader social media reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














