नक्सलियों के लिए बड़ा संदेश! आत्मसमर्पित भूपति की अपील- हथियार छोड़ो, मुख्यधारा में आओ

Gadchiroli News: आत्मसमर्पण के बाद केंद्रीय समिति ने भूपति को गद्दार संबोधित करते हुए उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को जिला पुलिस दल की सहायता से भूपति ने एक वीडीओ क्लिप जारी किया।
Gadchiroli News: आत्मसमर्पण के बाद केंद्रीय समिति ने भूपति को गद्दार संबोधित करते हुए उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को जिला पुलिस दल की सहायता से भूपति ने एक वीडीओ क्लिप जारी किया।
भूपति (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli News: नक्सल आंदोलन का वरिष्ठ नेता मल्लोजूला वेणुगोपाल ऊर्फ भूपति ऊर्फ सोनू ने 15 अक्टूबर को अपने 60 सहयोगियों के साथ गड़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनके आत्मसमर्पण के बाद केंद्रीय समिति ने भूपति को गद्दार संबोधित करते हुए उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे।

ऐसे में शनिवार को जिला पुलिस दल की सहायता से एक वीडीओ क्लिप जारी कर भूपति ने उस पर लगाए गए आरोप को नकार दिया। वहीं वीडीओ क्लिप के माध्यम से नक्सल आंदोलन में सक्रिय नक्सलियों को अब 'अब हालत बदल गये है, शस्त्र छोड़ मुख्यधारा में शामिल हो,' ऐसा आहवान किया है।

210 नक्सलियों ने डाले हथियार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भूपति ने अपने सशस्त्र 60 सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में जहाल नेता रुपेश समेत 210 नक्सलियों ने हथियार डाल दिये। इसके साथ ही केंद्रीय समिति सदस्य पुल्लरीप्रसाद ऊर्फ चंद्रण्णा और तेलंगाना राज्य समिति का सदस्य बंडी प्रकाश ऊर्फ प्रभात ने 28 अक्टूबर को आत्मसमर्पण किया। इन निरंतर घटनाओं से नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच केंद्रीय समिति ने भूपति और रुपेश की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित करते हुए 'गद्दार' व 'फितूर' ऐसे शब्दों में तीव्र आरोप लगाया था। इसके मद्देनजर आत्मसमर्पण के बाद भूपति ने पहली बार 1 नवंबर को 5 मिनट की वीडीओ क्लिप जारी की। जिसमें उसने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए केंद्रीय समिति के सभी आरोप बेबुनियाद होने की बात कही है।

जनता के लिये काम करने का संकल्प

भूपति ने कहा कि, 16 सितंबर को पहली बार उसने शस्त्रबंदी का विचार रखा था। इसके बाद 15 अक्टूबर को अपने 60 सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण किया। यह निर्णय बदले हुए हालात अनुसार ही लिया गया है। हालात के संकेत पहचान कर, शस्त्र छोड़ कानून के दायरे में रहकर जनता के लिये काम करने का हमारा संकल्प है, ऐसी बात भूपति ने कही।

समर्थन, अभिप्राय के लिये जारी किया मोबाइल नंबर

हमने लिये हुए निर्णय पर आंदोलन के सक्रिय नक्सली शांतिपूर्ण ढंग से विचार करें, ऐसा आहवान भूपति ने किया है। वहीं आम नागरिकों के साथ ही आदिवासी बांधव हमारी भूमिका का समर्थन कर अपना अभिप्राय दे, ऐसी बात कहते हुए भूपति ने स्वयं और रूपेश का मोबाईल नंबर जारी किया है।

जहाल नेता राजूदादा के पत्नी के आरोप पर मौन

छत्तीसगढ़ में सितंबर 2025 में हुई मुठभेड़ में मारा गया खूंखार नक्सली कट्टा रामचंद्र रेड्डी ऊर्फ राजू दादा की पत्नी शांतीप्रिया ने 31 अक्टूबर को आत्समर्पित नक्सलियों ने ही मेरे पति की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था। जिसमें उसने सीधे भूपति और रुपेश का नाम लेते हुए आरोप लगाया था। इस आरोप पर भूपति ने फिलहाल मौन भूमिका अपनाते हुए किसी भी तरह की खुलासा नहीं किया है। लेकिन हम जल्द ही और एक वीडीओ क्लिप जारी करने की बात उसने कही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com