Pune Airport पर घरेलू कार्गो में 23.9% उछाल, 49,595 टन घरेलू माल परिवहन के साथ पुणे बना लॉजिस्टिक्स हब

Domestic Freight Increase Pune: पुणे हवाई अड्डे पर 2025 में घरेलू माल ढुलाई में 23.9% की वृद्धि दर्ज की गई। 49,595 टन से अधिक कार्गो परिवहन के साथ पश्चिम महाराष्ट्र का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनकर उभरा।
Pune Airport
पुणे एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune Airport Domestic Cargo: पुणे हवाई अड्डा अब केवल यात्रियों की उड़ान का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह पश्चिम महाराष्ट्र के व्यापारिक और औद्योगिक विकास का एक शक्तिशाली इंजन बनकर उभरा है।

हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कार्गों यानी माल ढुलाई के क्षेत्र में पुणे ने ऐतिहासिक प्रगति की है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में घरेलू माल ढुलाई में 23.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

यह उछाल पुणे की बढ़ती आर्थिक ताकत और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में इसकी मजबूती को दर्शाता है। जहां अंतरराष्ट्रीय कार्यों में 1.8 प्रतिशत की मामूली लेकिन स्थिर बढ़त देखी गई, वहीं घरेलू स्तर पर पुणे ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है।

2025 में 49,595.20 टन घरेलू माल का परिवहन

आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2025 के दौरान कुल 49,595।20 टन घरेलू माल का परिवहन हवाई मार्ग से किया गया, जो पिछले वर्ष के 40,028,30 टन के मुकाबले करीब 9,500 टन अधिक है। पुणे हवाई अड्डे के निदेशक संतोष ढोके ने इस सफलता का श्रेय नए टर्मिनल के बुनियादी ढांचे और शहर की भौगोलिक स्थिति को दिया है।

पुणे का ऑटोमोबाइल सेक्टर, विशाल आईटी हब और ग्रामीण इलाकों से होने वाला कृषि उत्पादों का निर्यात इस वृद्धि के मुख्य आधार रहे है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और निर्यात की बढ़ती मांग के चलते आने वाले वर्षों में कार्गो क्षमता और अधिक बढ़ने की संभावना है। यह विकास न केवल विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है, बल्कि इससे स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को वैश्विक बाजार तक तेज पहुंच प्राप्त हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com