- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Korchi Aap Demand Mnrega Implementation
मनरेगा चालू करो वरना…मजदूरों के साथ AAP नेता पहुंचे नगर पंचायत दफ्तर, आंदोलन की दी चेतावनी
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कोरची में आम आदमी पार्टी ने मनरेगा कार्य तुरंत शुरू करने की मांग की। 15 दिन में अमल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने रोजगार व विकास की दुहाई दी।
- Written By: आकाश मसने

नगर पंचायत के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता और ग्रामीण (फोटो नवभारत)
Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले की कोरची नगर पंचायत क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य पर तत्काल अमल कर नागरिकों को रोजगार देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व नागरिकों ने सोमवार को कोरची नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने 15 दिनों के भीतर इस पर अमल करने कहा। ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान कहा है कि विगत 10 वर्षों से योजना पर अमल बंद होने से अकुशल मजदूरों का स्थलांतर, खेती विकास का अभाव, ग्रामीण बुनियादी सुविधा का अभाव ऐसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
रोजगार के साथ जॉब कार्ड की भी मांग
ज्ञापन में कहा है कि सरकारी निर्णय (3 मार्च 2014 तथा 18 नवंबर 2021) उल्लंघन होने का आरोप करते हुए जॉब कार्ड का वितरण करें, किमान 100 दिवस का रोजगार, खेत तालाब-कुएं का कार्य, मजदूरी का तत्काल वितरण तथा पारदर्शक नियोजन समेत आदि मुद्दे रखे गए। आदिवासी बहुल तथा नक्सल प्रभावित कोरची में योजना के प्रभावी अमल के कारण मजदूरों को रोजगार तथा किसानों को खेती विकास का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
होली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा
‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
यह भी पढ़ें:- आयकर रिटर्न के अंतिम दिन सर्वर ठप, टैक्सपेयर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा RIP, बढ़ी तारीख
ज्ञापन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नसीर हाशमी के मार्गदर्शन में तहसील अध्यक्ष धम्मदीप राऊत के नेतृत्व में संगठन मंत्री हीरा उईके, शहर अध्यक्ष संजय चौधरी, संगीता कल्यारी, श्यामकला शहारे, कुमारी फुलकुवर, निराशा सोनकुखुरा, धर्मतीन भोयर, चंपा सोनार, यशवंतीन मिरी, यशोदाबाई गुगुवा, गायत्रीबाई मडावी, सुनबाई बांजर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अन्यथा करेंगे तीव्र आंदोलन
नगर पंचायत क्षेत्र के मजदूरों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की मांग आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत से की है। मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने तत्काल अमल करने की मांग करते हुए इस पर नगर पंचायत प्रशासन 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट पेश करने की मांग की है। अन्यथा किसान तथा मजदूरों के हक के लिए तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी ज्ञापन में दी है।
Gadchiroli korchi aap demand mnrega implementation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना खरीदे चलाइए इलेक्ट्रिक स्कूटर, सुजुकी की नई सब्सक्रिप्शन सर्विस से EMI का झंझट खत्म
Mar 04, 2026 | 11:19 AMईरान में तख्तापलट की तैयारी? अमेरिका की CIA और कुर्द बलों के बीच बनी बेहद गुप्त योजना
Mar 04, 2026 | 11:18 AMमोहन भागवत का दो दिवसीय गुजरात दौरा: स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन और संतों से संवाद, जानें पूरा शेड्यूल
Mar 04, 2026 | 11:15 AMपुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट
Mar 04, 2026 | 11:12 AMअक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर ने खोला ‘वेलकम’ की पेंटिंग का राज, बोले- इसके पीछे छिपा है गहरा मैसेज
Mar 04, 2026 | 11:12 AMWATCH: जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर…पंप पर लंबी कतारें, महाराष्ट्र के इस जिले में मची अफरा-तफरी
Mar 04, 2026 | 11:06 AMअमेरिका-इजरायल की कार्रवाई की मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की निंदा, अली खामेनेई की शहादत पर जताया दुख
Mar 04, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














