अक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर ने खोला ‘वेलकम’ की पेंटिंग का राज, बोले- इसके पीछे छिपा है गहरा मैसेज

Akshay Kumar Show: अनिल कपूर ने अक्षय कुमार के शो में फिल्म वेलकम की मशहूर गधा-घोड़ा पेंटिंग के पीछे छिपी फिलॉसफी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह मेहनत और क्रेडिट के असंतुलन का प्रतीक है।
anil kapoor reveals philosophy behind welcome painting
अक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर ने खोला राज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anil Kapoor Welcome Movie Painting: हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म वेलकम में मजनू भाई द्वारा बनाई गई मशहूर पेंटिंग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में छाई रहती है। इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अनिल कपूर ने हाल ही में इस पेंटिंग के पीछे छिपे गहरे संदेश का खुलासा किया, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए।

दरअसल, अनिल कपूर हाल ही में अक्षय कुमार के होस्ट किए गए शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के होली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे। शो के दौरान एक दर्शक ने खुद को अनिल और अक्षय का बड़ा फैन बताते हुए फिल्म ‘वेलकम’ की उस आइकॉनिक पेंटिंग के बारे में सवाल पूछा, जिसमें एक गधा घोड़े पर सवार नजर आता है। यह पेंटिंग फिल्म का सबसे चर्चित और मजेदार हिस्सा रही है।

अनिल कपूर का खुलासा

इस सवाल पर अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उस पेंटिंग की ओरिजिनल कॉपी आज भी उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोग इस पेंटिंग का मजाक उड़ाते हैं, मीम्स बनाते हैं और इसे अजीब बताते हैं, लेकिन इसके पीछे एक गहराई, एक कहानी और एक सीरियस मैसेज छिपा है। शो के दौरान यह भी बताया गया कि इस पेंटिंग वाली टी-शर्ट्स बाजार में बिक रही हैं। इस पर अभिनेत्री राधिका ने कहा कि उनके पास भी ऐसी एक टी-शर्ट है।

अनिल कपूर की बात और हंसने लगे अक्षय कुमार

अनिल कपूर ने कहा कि वह इन टी-शर्ट्स से रॉयल्टी कमा रहे हैं, जिसे सुनकर अक्षय कुमार जोर-जोर से हंसने लगे और माहौल ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद अनिल कपूर ने पेंटिंग की फिलॉसफी समझाते हुए कहा कि इसमें घोड़ा एक्टिवनेस, मेहनत और लगन का प्रतीक है, जबकि गधा आलस्य या कम मेहनत करने वाले व्यक्ति को दर्शाता है। घोड़ा पूरी मेहनत करता है, लेकिन कई बार क्रेडिट गधा ले जाता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे किसी ऑफिस में मेहनत कर्मचारी करे और फायदा बॉस उठा ले।

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म

अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में ऑडियंस से सवाल भी पूछा कि आप खुद को घोड़ा मानते हैं या गधा? ‘वेलकम’ के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 1’ की थी। ‘वेलकम 2’ में अक्षय नहीं थे और ‘वेलकम 3’ में उन्हें ही बाहर कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने इशारा किया कि ‘वेलकम 4’ में दोनों फिर साथ नजर आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com