-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Elephants Destroyed Crops Of 13 Farmers In Gadchiroli Mp Arrived To Inquire About Loss
कुरखेड़ा में हाथियों ने किसानों की फसल कर दी तहस-नहस, नुकसान की जानकारी लेने ताडगुडा पहुंचे सांसद
- Written By: आंचल लोखंडे
Elephants Destroyed Crops: कुरखेड़ा तहसील के वनक्षेत्र में विचरण कर रहे जंगली हाथियों ने धान की फसल को निशाना बनाना शुरू किया है। इस घटना से संबंधित किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

हाथियों ने किए नुकसान की जानकारी लेने ताडगुडा पहुंचे सांसद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli District: पिछले पांच दिनों से कुरखेड़ा तहसील के वनक्षेत्र में विचरण कर रहे जंगली हाथियों ने धान की फसल को निशाना बनाना शुरू किया है। रात होते ही झुंड के हाथी किसी न किसी गांव से सटे खेत में प्रवेश कर धान की फसल को अपने पैरों तले रौंद रहे है। रविवार की रात जंगली हाथियों ने सोनसरी गांव के खेतों में प्रवेश करते हुए एक के बाद एक सहित कुल 13 किसानों के खेत में लहलहा रही धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। इस घटना से संबंधित किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड कुछ दिनों से कुरखेड़ा तहसील में मौजूद है। वर्तमान में खरीफ सत्र शुरू होकर किसानों ने रोपाई का कार्य निपटा लिया है। खेत में धान की फसल अब लहलहा रही है। इसी बीच जंगली हाथियों का झुंड खेत में पहुंचकर किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का कार्य कर रहा है। रविवार की रात जंगली हाथियों ने सोनसरी गांव के 13 किसानों की फसल को तबाह कर दिया।
सोनसरी गांव के किसानों व लोगों में भय का माहौल
जिसमें पुंडलिक शिवनकर, केशव शिवनकर, गुणवंत धकाते, पांडूरंग शिवनकर, हेमराज शिवनकर, बिरजु चौधरी, तिलोचन मेश्राम, तात्या समर्थ, हिरालाल बहावा, सारजा कुंजाम, नरेश कुंजाम, प्रल्हाद गोटा, नरेश चौधरी आदि किसानों के खेत में पहुंचकर धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है। सोमवार को वनविभाग की टीम ने सभी किसानों के खेत में पहुंचकर नुकसान का पंचनामा किया। किसानों ने इस नुकसान से उबरने के लिए तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग सरकार से की है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Cyber Fraud: शेयर बाजार में तगड़े रिटर्न के नाम पर गड़चिरोली में 65 लाख की ठगी, 2 लोग बने शिकार
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
नुकसान की जानकारी लेने ताडगुडा में दोपहिया से पुहंचे सांसद
तो वहीं दुसरी ओर गडचिरोली तहसील के पोटेगांव वनपरिक्षेत्र कार्यालय अंतर्गत आनेवाले तथा अतिदुर्गम और जंगलव्याप्त परिसर में बसे ताडगुडा गांव में दो दिन पहले जंगली हाथियों ने प्रवेश कर लोगों के घर समेत धान फसलों को क्षति पहुंचाई थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही गडचिरोली-चिमुर लोस क्षेत्र के सांसद डॉ. नामदेव किरसान अपने पदाधिकारियों के साथ दोपहिया पर सवार होकर ताडगुडा में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
ये भी पढ़े: Chandrapur Accident: 2 सडक हादसों से सहम उठा चंद्रपुर, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जंगली हाथियों ने घर और फलों को पहुंचाई थी क्षति
ताडगुडा गांव में दो दिन पहले जंगली हाथियों के समूह ने ताडगुडा गांव में प्रवेश कर माधव कोराम नामक व्यक्ति के घर की दिवार गिराकर घर में रखे धान को तहस-नहस कर दिया। वहीं अन्य कुछ लोगों के घरों को क्षति पहुंचाई हैन इसके अलावा खेत परिसर में पहुंचकर फसलों को अपने पैरों तले रौंद दिया। जिसके ग्रामीण समेत किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलते ही सांसद डॉ. नामदेव किरसान और जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे नुकसानग्रस्त गांव को भेट देने के लिये निकले।
नुकसानग्रस्तों को मुआवजा देने का आश्वासन
लेकिन इस गांव में पहुंचने के लिये पक्की सडक नहीं होने के कारण सांसद डॉ. किरसान व पदाधिकारी दोपहिया पर सवार होकर गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जंगली हाथियों द्वारा किये गये नुकसान और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की ओर सांसद किरसान का ध्यानाकर्षण कराया। जहां सांसद डॉ. किरसान ने प्रशासन से संपर्क कर तत्काल नुकसानग्रस्तों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने के संबंधित विभाग को निर्देश
गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विशेष प्रयास करने के साथ ही जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने के लिये संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात उन्होंने कही। इस समय नरेंद्र पोटावी, संदीप पोटावी, मनोहर पोटावी, श्रीनिवास ताडपलीवार, शिवाजी नरोटे, दिवाकर निसार, प्रवीण हीचामी, गरिमा कोराम, दिवाकर तुमरेटी, मारुती हीचामी, आनंदराव गावडे, सुधाकर हिचामी, सतीश विधाते, गौरव येणप्रेड्डीवार और पोटेगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Elephants destroyed crops of 13 farmers in gadchiroli mp arrived to inquire about loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM















