-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mutual Fund Investment Growth Aum Ranking 2026
Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Mutual Fund Growth: नागपुर बना निवेश का नया हब! म्यूचुअल फंड में भुवनेश्वर-चंडीगढ़ को पछाड़ा। निवेश 2,525 करोड़ से बढ़कर 42,000 करोड़ पहुंचा। विदर्भ के शहरों में भारी उछाल।

म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट (AI generated image)
AUM Ranking India: आज नागपुर में बचत और निवेश करने के ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां बैंक एफडी और गोल्ड निवेश पहली पसंद माने जाते थे वहीं अब लोगों की पसंद एसआईपी बन गया है। युवा निवेशक अब बचे हुए पैसों को निवेश नहीं कर रहे हैं बल्कि महीने की शुरुआत में ही इनकम का फिक्स हिस्सा निवेश के लिए निकाल रहे हैं और बचे हुए पैसों से खर्च चला रहे हैं।
पिछले 10-12 वर्षों में आम लोगों की वित्तीय प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब लोग केवल पैसा सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि उसे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। यह सिर्फ निवेश का ट्रेंड नहीं बल्कि लोगों के व्यवहार में आया अहम बदलाव है। इसी बदलाव के चलते आज नागपुर म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में देशभर में 12वां स्थान हासिल कर चुका है, जहां कुल निवेश लगभग 42,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
वर्ष 2012 में एयूएम करीब 2,525 करोड़ रुपये था। इसमें 17 गुना की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते नागपुर ने भुवनेश्वर, चंडीगढ़ सहित 5 शहरों को पछाड़ दिया है। वहीं नागपुर के साथ ही साथ अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, भंडारा और गड़चिरोली भी ग्रो कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
नागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
सलील देशमुख बने शरद पवार गुट के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
एसआईपी बन गया सबसे बड़ा टूल
सिक्योरिटीज मार्केट के विशेषज्ञों के अनुसार आज के वित्तीय बाजार में निवेशकों के लिए विविध उत्पाद उपलब्ध हैं जिनमें म्यूचुअल फंड, इक्विटी, ईटीएफ, एसआईपी आदि शामिल हैं जिससे नागपुर के निवेशक भी पारंपरिक निवेशों से हटकर आधुनिक, लंबी अवधि के लाभकारी विकल्प चुन रहे हैं। निवेशक बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिसमें एसआईपी सबसे बड़ा टूल बनकर उभरा है।
नागपुर देश का सेंटर होने के चलते एक महत्वपूर्ण वित्तीय और व्यावसायिक केंद्र बन गया है। रणनीतिक स्थान, बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाओं और बढ़ती कनेक्टिविटी इसे देश में आज इसका काफी अधिक महत्व बढ़ गया है। पिछले 10 वर्षों में नागपुर का विकास देश के औसत से ज्यादा रहा है और वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 के बीच यह शहर सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहरों में शामिल हुआ है।
अकोला का म्यूचुअल फंड एयूएम बढ़कर करीब 7,000 करोड़; अमरावती 5,200; चंद्रपुर 900 करोड़; भंडारा 500 करोड़; गड़चिरोली 400 करोड़ और यवतमाल व वाशिम का 1,000 करोड़ पर पहुंच गया है।
- म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट में तेजी से कर रहा ग्रो
- 42,000 करोड़ पर पहुंच गया निवेश
- 2,525 करोड़ था वर्ष 2012 में
- 17 गुना हुई बढ़ोतरी
- 12वां स्थान हासिल किया देश में
- अकोला, अमरावती, चंद्रपुर भी बढ़ रहे आगे
महंगाई ने बदली बचत की सोच, बढ़े युवा निवेशक
देखा जाए तो पहले लोग बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस योजनाओं में पैसा सुरक्षित रखना ही काफी मानते थे लेकिन समय के साथ महंगाई में तेजी देखने को मिली है। चीजों और सर्विसेस की कीमत पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो गई है। 5-6% या उससे ज्यादा महंगाई के बीच ऐसा रिटर्न असली बढ़त नहीं दे पाता।
यह भी पढ़ें – Gadchiroli Naxal: ‘देवजी’ ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, 131 जवानों की शहादत का मास्टरमाइंड! पढ़ें पूरी कहानी
इसी एहसास ने लोगों को इक्विटी जैसे विकल्पों की ओर मोड़ा और अब वे मानने लगे हैं कि सिर्फ बचत नहीं, सही निवेश भी जरूरी है। अब तो 100 रुपये की राशि से भी निवेश संभव हो गया है। वहीं नागपुर मिहान में आई टेक कंपनियों के चलते भी यहां पर म्युचूअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में वित्तीय जागरूकता और निवेश के प्रति समझ भी बढ़ी है।
AUM रैंकिंग
| शहर | कुल निवेश (AUM) |
|---|---|
| नागपुर | 44,000 करोड़ |
| अकोला | 7,000 करोड़ |
| अमरावती | 5,200 करोड़ |
| यवतमाल | 1,000 करोड़ |
| वाशिम | 1,000 करोड़ |
| चंद्रपुर | 900 करोड़ |
| भंडारा | 500 करोड़ |
| गड़चिरोली | 400 करोड़ |
- नवभारत लाइव पर नागपुर से राजेंद्र मानकर की रिपोर्ट
Nagpur mutual fund investment growth aum ranking 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMतीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Jul 11, 2026 | 11:21 AMIND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
Jul 11, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 11:17 AMचंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
Jul 11, 2026 | 11:16 AMकेरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
Jul 11, 2026 | 11:13 AMविकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Jul 11, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














