- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ceo Visited Kasvi School Bal Anand Sammelan Gadchiroli
CEO ने जानी स्कूल की समस्याएं, कासवी के बाल आनंद सम्मेलन को दी भेंट, छात्रों से किया संवाद
Bal Anand Sammelan: गड़चिरोली जिले के कासवी गांव में आयोजित बाल आनंद सम्मेलन में जिला परिषद के सीईओ सुहास गाडे ने छात्रों से संवाद कर स्कूल की समस्याएं जानी और दप्तरमुक्त शनिवार उपक्रम की जानकारी दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Bal Anand Sammelan:गड़चिरोली जिले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Zilla Parishad School Gadchiroli: आरमोरी तहसील के कासवी गांव स्थित जिला परिषद स्कूल में बाल आनंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने भेंट देकर नौनिहाल विद्यार्थियों से संवाद किया तथा स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ सुहास गाडे के हाथों बाल आनंद सम्मेलन का उद्घाटन भी किया गया।
श्रम का महत्व, स्वावलंबन की भावना तथा खरीदी-बिक्री के कौशल विकसित करने के उद्देश्य से कासवी की जिला परिषद उच्च प्राथमिक स्कूल में यह बाल आनंद सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने छोटे बाजार का स्वरूप धारण कर लिया था।
लोकनृत्य ‘डंडार’ आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर जोगीसाखरा केंद्र प्रमुख कैलाश टेभुर्णे, शाला समिति अध्यक्ष उदाराम दिघोरे, प्रवीण राहाटे, स्कूल समिति उपाध्यक्ष अशोक प्रधान, प्रधानाध्यापक अन्वर शेख, शिक्षक गुरुदास लोणारे, साधना कोटरंगे, गायत्री वालदे, प्रतीक्षा किरमिरे, जागृति आठोले, आंगनवाड़ी सेविका ज्योति कानतोडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर जिला परिषद बजट, आय में वृद्धि से मिला सहारा, पिछले साल से ज्यादा फंड; विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर: गुढ़ी पाड़वा पर जलापूर्ति योजना को हरी झंडी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; जल्द मिलेगी राहत
धारावी वालों के लिए ‘डेडलाइन’ तय! 31 मार्च तक कागज़ जमा नहीं किए, तो हाथ से निकल जाएगा अपना घर
सम्मेलन के दौरान शिक्षक विवेक धोटे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों रितिक सयाम, पवन पुसाम, चेतन मेश्राम, नैतिक दिघोरे, ओंकार बावणे, युग कांदोर, ऋषिकेश कानतोडे, ज्ञानदीप चहांदे, प्रथम मरसकोल्हे, मयंग बांडे तथा नूतन सयाम द्वारा प्रस्तुत ग्रामीण लोकनृत्य ‘डंडार’ आकर्षण का केंद्र रहा।
गाडे ने खाद्य पदार्थों का चखा स्वाद
- इस बाल आनंद सम्मेलन में विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव लेते हुए प्रत्यक्ष “खरी कमाई” की।
- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया।
- सम्मेलन में लगाए गए 25 स्टॉलों पर सीईओ ने स्वयं भेंट देकर बाल व्यावसायियों से संवाद किया।
- सम्मेलन में प्रतिदिन गृह उपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए थे।
ये भी पढ़े: Bhandara News: तुमसर नप की पहली जनरल मीटिंग की कार्रवाई पर कानूनी सवाल? लीगल नोटिस
छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने कहा कि बचपन का जीवन आनंद और सीख से भरा होता है। महाराष्ट्र शासन के शालेय शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में ‘दप्तरमुक्त शनिवार’ उपक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के कंधों से पुस्तकों का बोझ कम कर उन्हें आनंददायी वातावरण में शिक्षा देना और उनके सुप्त गुणों को विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए कृति-आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘दप्तरमुक्त शनिवार’ का अर्थ पढ़ाई से अवकाश नहीं, बल्कि खुशी के साथ सीखने का अवसर है।
Ceo visited kasvi school bal anand sammelan gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर जिला परिषद बजट, आय में वृद्धि से मिला सहारा, पिछले साल से ज्यादा फंड; विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Mar 18, 2026 | 08:39 AMअमेरिका सेना ने होर्मुज स्ट्रेट पर किया बड़ा हमला, ईरानी मिसाइल साइट्स पर बरसाए 5000 पाउंड्स के बंकर बस्टर बम
Mar 18, 2026 | 08:38 AMThe Kerala Story 2 Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 50 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 19वें दिन किया कमाल
Mar 18, 2026 | 08:29 AMइंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत
Mar 18, 2026 | 08:29 AMविशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Mar 18, 2026 | 08:25 AMछत्रपति संभाजीनगर: गुढ़ी पाड़वा पर जलापूर्ति योजना को हरी झंडी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; जल्द मिलेगी राहत
Mar 18, 2026 | 08:24 AMहोर्मुज में ईरान के खिलाफ अमेरिका की मदद करेगा फ्रांस! राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बता दिया अपना प्लान
Mar 18, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM











