-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Ev Charging Fire Pugalia House Tragedy 7 Dead
इंदौर में मौत का तांडव: EV में चार्जिंग के दौरान धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों ने मचाई तबाही, 7 की मौत
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Indore Fire Accident: इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आग फैलने और गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

इंदौर में लगी भीषण आग, फोटो- सोशल मीडिया
Madhya Pradesh Fire News: बुधवार की तड़के एक मामूली सी दिखने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की प्रक्रिया किसी के लिए मौत का पैगाम लेकर आएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। घर के बाहर खड़ी कार में हुए एक जोरदार धमाके ने न केवल मशीन को जलाया, बल्कि देखते ही देखते एक परिवार के सात सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया।
इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बुधवार, 18 मार्च की सुबह करीब 4 बजे हुआ। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज पर लगाया गया था। अचानक चार्जिंग पॉइंट में एक भयानक विस्फोट हुआ और कार से उठी आग की लपटें तेजी से घर की ओर फैल गईं।
यह घर स्थानीय व्यवसायी मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन अन्य लोगों को नहीं बचाया जा सका।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, “…Three people were rescued and seven people have died…The fire has been completely brought under control…” https://t.co/QnUCBR0yJh pic.twitter.com/O3nInS7w6N — ANI (@ANI) March 18, 2026
सिलेंडर ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत का बड़ा कारण
इस हादसे की भयावहता केवल कार की आग तक सीमित नहीं थी, बल्कि घर के भीतर मौजूद कुछ अन्य कारकों ने इसे और भी विकराल बना दिया। एमपी पुलिस के मुताबिक, मकान के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से कई एक के बाद एक धमाकों के साथ फट गए।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा, क्या पलटेगा सियासी खेल?
सम्बंधित ख़बरें
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
इसके अलावा, मनोज पुगलिया के पॉलीमर व्यवसाय से जुड़े ज्वलनशील रसायन भी घर में रखे थे, जिन्होंने आग में घी डालने का काम किया। एक और बड़ी तकनीकी खामी यह सामने आई कि घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे। आग लगते ही बिजली गुल हो गई, जिसके कारण ये लॉक जाम हो गए और भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
#UPDATE | Madhya Pradesh | Seven people have lost their lives in the fire incident in a house in the Brijeshwari Annexe residential locality in Indore. (Visuals from the spot) pic.twitter.com/ygKEPUO56y — ANI (@ANI) March 18, 2026
पॉलीमर व्यापारी के घर में सुरक्षा की भारी चूक आई सामने
व्यावसायिक रसायनों और इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का रिहायशी घर में भंडारण करना किसी बारूद के ढेर पर बैठने जैसा था। पुलिस और प्रशासन अब इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इन रसायनों को रखने के लिए जरूरी अनुमतियां ली गई थीं। हादसे के समय परिवार के सदस्य बेडरूम में फंसे रह गए, क्योंकि वहां भी बिजली से चलने वाले ताले लगे थे, जो पावर कट होने पर काम करना बंद कर गए।
Indore ev charging fire pugalia house tragedy 7 dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
Aug 05, 2026 | 03:35 PMकांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
Aug 05, 2026 | 03:34 PMमुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














