

Chhatrapati Sambhajinagar Local Governance Budget: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 105 करोड़ रुपये का संशोधित बजट प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 7 करोड़ रुपये का शेष बजट भी रखा गया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित ने यह बजट पेश किया। पिछले वर्ष बजट 73 करोड़ रुपये का था, जिसके मुकाबले इस वर्ष 30 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की गई है।
27 मार्च तक शासन को बजट प्रस्तुत करना अनिवार्य होने के कारण अधिकारियों की प्रतीक्षा किए बिना ही 17 मार्च को बजट पेश किया गया। बाद में निर्वाचित पदाधिकारी इसमें संशोधन कर सकेंगे।
बजट प्रस्तुति के दौरान कोई भी विभाग प्रमुख उपस्थित नहीं था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित ने बताया कि वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच 24 करोड़ रुपये मुद्रांक और पंजीयन शुल्क से तथा 26 करोड़ रुपये व्याज के रूप में प्राप्त हुए। इससे बजट में वृद्धि संभव हुई है।
बजट में पिछड़े वर्ग के स्व-सहायता समूहों के लिए 1 करोड़ रुपये, वेल्डिंग मशीन हेतु 50 लाख रुपये विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए संस्थानों के भ्रमण हेतु 30 लाख रुपए तथा विदेशी भाषा शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, विभिन्न विभागों में समाज कल्याण के लिए 15.27 करोड़, दिव्यांगों के लिए 5.74 करोड़, पंचायत के लिए 8.73 करोड, स्वास्थ्य के लिए 2.26 करोड़, जलापूर्ति के लिए 3.90 करोड़, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 4.77 करोड़ तथा निर्माण कार्यों के लिए 6.38 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए है।
नई इमारत के लिए फर्नीचर पर 10.50 करोड़ तथा परिसर विकास के लिए 6 करोड़ रुपये रखे गए है। शिक्षा क्षेत्र में भी विशेष प्रावधान करते हुए छात्रवृति, प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है।