-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Bhandara No Parking Fine 24 Lakh Traffic Police Action Parking Issue
ट्रैफिक पुलिस ने की 24.26 लाख रुपए की वसूली, भंडारा शहर में पार्किंग जोन ही नहीं वाहन रखें कहां?
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara Traffic Police: भंडारा में नो पार्किंग जोन में खड़े 3,243 वाहनों पर कार्रवाई, ₹24.26 लाख की वसूली। शहर में अब तक एक भी वैध पार्किंग जोन नहीं बना, नागरिक परेशान हो गए है।

नो पार्किंग में खड़ी 3,243 गाड़ियों पर कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा शहर के प्रमुख चौक पहले से ही अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से जूझ रहे हैं। इसी बीच, ट्रैफिक पुलिस ने दस महीनों में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3,243 वाहनों पर जुर्माना ठोका।
जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच कुल 24 लाख 26 हजार 500 रुपये की वसूली की गई।हालांकि, जुर्माना वसूली के आंकड़े कागज़ पर भारी दिखते हैं, लेकिन पूरे शहर में एक भी मानक पार्किंग जोन नहीं होना अब बड़ा सवाल बन गया है।
नियमों का पालन नहीं, शिकायतें बढ़ीं
ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई का अधिकार है, लेकिन नियमों के अनुसार, वाहन उठाने से पहले लाउडस्पीकर से वाहन चालक को सूचित करना जरूरी है। यदि चालक मौजूद न हो, तभी वाहन उठाया जा सकता है।नागरिकों का आरोप है कि कई जगहों पर यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही। बिना घोषणा किए पुलिस सीधे वाहन उठा लेती है, जिससे लोगों में नाराज़गी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: वायरल वीडियो से घिरी ट्रैफिक पुलिस, रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी को ड्युटी से हटाया गया
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
शहर में पार्किंग सुविधा का अभाव
हर दिन नए वाहन रजिस्टर हो रहे हैं, लेकिन सड़कें जस की तस हैं और पार्किंग व्यवस्था लगभग शून्य है।परिणामस्वरूप जाम, अव्यवस्था और नियम उल्लंघन आम हो गया है।नागरिकों का कहना है कि पुलिस जुर्माना लगाती है, लेकिन मूलभूत ढांचा कौन देगा? 158 वर्ष पुरानी नगर परिषद ने अब तक एक भी वैध पार्किंग जोन तैयार नहीं किया।
बिना पार्किंग, बढ़ी नागरिकों की परेशानी
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ₹500 का जुर्माना वसूला जाता है। शहर में न तो मानक पार्किंग सुविधा है और न ही दुकानदारों के पास ग्राहकों के लिए कोई स्थान। नतीजा लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं और बाद में पुलिस से जुर्माना झेलते हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले दो ग्रामसेवक पकड़े गए, कई जांच के घेरे में
नो पार्किंग में खड़ी 3,243 गाड़ियों पर कार्रवाई
मुस्लिम लाइब्रेरी चौक से लेकर बड़ा बाजार तक, दिनभर वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े मिलते हैं। लेकिन असली सवाल अब भी वही है “जब पार्किंग ही नहीं, तो लोग गाड़ियां लगाएं कहां?”
मुख्य तथ्य
- नगर परिषद की उम्र : 158 वर्ष
- जुर्माने की दर : ₹500 (नो पार्किंग पर)
- कार्रवाई : 3,243 वाहन
- कुल वसूली : ₹24,26,500
- नागरिक शिकायतें : बिना सूचना वाहन उठाना, नुकसान पर कोई जवाबदेही नहीं
- प्रमुख समस्या : शहर में पार्किंग की मूलभूत सुविधा का अभाव
Bhandara no parking fine 24 lakh traffic police action parking issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMNepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
Jul 14, 2026 | 10:34 AMमुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल
Jul 14, 2026 | 10:31 AMउज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
Jul 14, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














