- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Fake Disability Certificate Government Job Scam Investigation
भंडारा में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले दो ग्रामसेवक पकड़े गए, कई जांच के घेरे में
Bhandara News: भंडारा जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाले दो ग्रामसेवक पकड़े गए। जिला परिषद ने जांच शुरू कर वेतन वसूली और कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर
Bhandara Fake Disability Certificate News: भंडारा जिले में दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच का मामला तूल पकड़ने के बाद पहली बार फर्जी दिव्यांग पकड़े गए हैं। दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
शासन ने सभी विभागों में ऐसे मामलों की जांच के आदेश दिए हैं जिसमें जिला परिषद प्रशासन सबसे तत्पर दिखाई दे रहा है। अब तक हुई जांच में दो ग्रामसेवकों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र सामने आए हैं, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दोनों को नोटिस जारी कर उनकी सेवा अवधि में प्राप्त वेतन की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, जिला परिषद प्रशासन के अधीन कुल 323 दिव्यांग अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 169 शिक्षक, 113 शिक्षकेत्तर कर्मचारी और 41 ग्रामसेवक शामिल हैं, जो दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त हुए हैं। इन सभी के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए प्रस्ताव जिला शल्य चिकित्सक के पास भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
20 ग्रामसेवकों की हुई जांच
आदेशों के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को स्वयं अपने प्रमाणपत्र की जांच कराकर रिपोर्ट संबंधित विभाग प्रमुख को सौंपनी थी। अब तक 41 ग्रामसेवकों में से केवल 20 ने जांच कराई है, जिनमें से दो के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। शेष ने अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की है। इस कारण प्रशासनिक तंत्र में खलबली मची हुई है और कई कर्मचारी भय के माहौल में हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाया है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दियांग कर्मचारियों की स्थिति
- दिव्यांग कर्मचारियों की संख्या- 323
- कुल कर्मचारी- 169
- शिक्षक- 113
- शिक्षकेत्तर कर्मचारी- 41
- अब तक जांच कराने वाले ग्रामसेवक: 20
- फर्जी प्रमाणपत्र पाए गए: 2
- जांच नहीं कराने वाले ग्रामसेवक: 21
- नोटिस जारी कर वेतन वसूली के आदेश
- फर्जी प्रमाणपत्र धारक कर्मचारियों की पहचान और कार्रवाई
- प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप, वास्तविक दिव्यांगों को राहत
राजस्व व पुलिस विभाग में भी दिव्यांग
राज्य दिव्यांग कल्याण आयुक्त तुकाराम मुंढे ने पदभार संभालते ही राज्यभर में फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच का आदेश जारी किया था। उसी के तहत भंडारा जिले में भी यह अभियान शुरू किया गया है। मुंढे के आदेश सभी विभागों के लिए अनिवार्य हैं, जिसके चलते अब राजस्व और पुलिस विभाग में भी दिव्यांग कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में 48 घंटे में 3 खूंखार बाघ पिंजरे में कैद, चौथे की तलाश जारी, वन विभाग ने चलाया ऑपरेशन
भंडारा में यह मुद्दा पिछले तीन वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता विजय क्षीरसागर द्वारा उठाया जा रहा था। उन्होंने कई बार संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें की थीं। अब जब दिव्यांग आयुक्त ने राज्यव्यापी जांच का आदेश दिया है, तो क्षीरसागर की मांग सही साबित हुई है।
जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी तंत्र में जगह बनाने वाले कर्मचारियों की संख्या कम नहीं है। आगामी कुछ दिनों में और नाम उजागर होने की संभावना है। यह कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Bhandara fake disability certificate government job scam investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














