-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Pre Monsoon Knock In The District Thunderstorm In Warora Rain
जिले में प्री मानसून की दस्तक; वरोरा में झमाझम, शहर में हलकी बूंदाबांदी
- Written By: नवभारत डेस्क

- कई जगहों पर चली धूल भरी आंधी
चंद्रपुर. मौसम विभाग ने 10 जून तक मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून के पूर्व प्री मानसून का आगमन हुआ है. हालांकि प्री मानसून की दस्तक आमतौर पर जिले में नौतपा के अंतिम दिनों 2 या 3 जून को होती है. परंतु यहां जिले में नौतपा लगने से पूर्व ही प्री मानसून ने दस्तक दे दी है.
आज जिले के वरोरा तहसील के शेंगाव समेत कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई वहीं चंद्रपुर शहर में दिन भर तपने के बाद शाम के समय आंधी के साथ हलकी बारिश ने लोगों को काफी राहत प्रदान की है. जिले में स्थानों पर हलकी बारिश तो कई स्थानों पर धूल भरी आंधी का मौसम देखने को मिला. इससे हालांकि लोगों को भीषण लू वाली गरमी से राहत मिली परंतु आंधी की वजह से काफी परेशानी भी हुई.
चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के शेंगांव में सुबह से तेज उमस वाली गरमी से हर कोई परेशान था परंतु दोपहर 4 बजे के बाद अचानक मौसम में करवट लेकर आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला. बारिश के कारण सुबह से छायी उमस भरी गरमी छूं मंतर हो गई. पूरे गांव को बारिश ने सराबोर कर दिया. चंद मिनटों में सडकें और अन्य परिसर बारिश से भिगोया हुआ नजर आ रहा था. आंधी के साथ बारिश आने के कारण बिजली सप्लाई खंडित होने से जरूर परेशानी उठानी पड़ी.
चंद्रपुर शहर में सुबह से गर्म लू की लपटों वाली गरमी पड रही थी. परंतु शाम होते होते यहां का मौसम भी एकदम से बदल गया और शाम 6.30 बजे के बाद जोरदार आंधी चली और हलकी बारिश की बौछारें शुरू हो गई. सडक किनारे दुकानें सजानेवालों ने तुरंत तिरपाल से अपने सामान की हिफाजत की. वही लोगों ने भी सुरक्षित स्थान खोजकर बचने का प्रयास किया.
हालांकि बारिश का प्रमाण अधिक नही था परंतु काफी देर तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम में ठंडक महसूस की गई.दिन भर उमस भर गरमी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली.आज चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिसे, ब्रम्हपुरी का अधिकतम तापमान 39 डिसे रहा. विदर्भ में अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिसे के आसपास रहा.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
Pre monsoon knock in the district thunderstorm in warora rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














