-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Nandori Bridge Approval Honor Ceremony Shiv Sena Joining
Chandrapur: पुल निर्माण को मिली मंजूरी, नंदोरी में सम्मान समारोह, 300 नागरिकों का शिवसेना में प्रवेश
- Written By: आंचल लोखंडे
Indiranagar Bridge Project: नंदोरी के इंदिरानगर क्षेत्र में पुल निर्माण को 1.97 करोड़ की मंजूरी मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 300 नागरिकों ने शिवसेना में प्रवेश किया।

Indiranagar Bridge Project:नंदोरी के इंदिरानगर क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nandori Bridge Approval: नंदोरी ग्राम पंचायत अंतर्गत इंदिरानगर क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग जनआंदोलन के माध्यम से पूरी होने के बाद 4 जनवरी को नंदोरी गांव में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शासन द्वारा पुल निर्माण के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने से इंदिरानगर क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया।
इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता शिवसेना लोकसभा संगठक मुकेश जीवतोडे ने की। कार्यक्रम में भद्रावती नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष प्रफुल चटकी, युवासेना महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य हर्षल शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही युवासेना जिला प्रमुख आलेख रट्टे, युवासेना लोकसभा सचिव सूरज शाहा तथा युवासेना जिला संगठक सुमित हस्तक की विशेष उपस्थिति रही। भद्रावती के नवनियुक्त नगरसेवक महेश जीवतोडे एवं संतोष कुरेकार भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
स्व. येटे को श्रद्धांजलि अर्पित
पुल के अभाव में गत वर्ष पानी में बह जाने से दिवंगत हुए स्वर्गीय कवडुजी येटे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात नंदोरी ग्रामवासियों एवं इंदिरानगर के नागरिकों की ओर से उपस्थित अतिथियों का शाल एवं श्रीफल देकर सार्वजनिक सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। नंदोरी ग्राम पंचायत अंतर्गत इंदिरानगर क्षेत्र के करीब 300 नागरिकों ने एक साथ शिवसेना में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग
प्रदूषण से कब मिलेगी चंद्रपुर को राहत? विधायक मुनघंटीवार ने विधान सभा में उठाया मुद्दा
चंद्रपुर में 1300 में से 833 जलजीवन मिशन योजनाएं अधूरी, मुनगंटीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
पैदल यात्रा और जनआंदोलन
वक्ताओं ने कहा कि नंदोरी पुल की मांग को लेकर निकाली गई पैदल यात्रा और जनआंदोलन के कारण ही प्रशासन पर दबाव बना और शासन को निधि स्वीकृत करनी पड़ी। यह सफलता जनता की एकजुटता एवं शांतिपूर्ण संघर्ष का प्रतिफल है।
ये भी पढ़े: Bhandara News: आयुध निर्माणी विस्फोट मामले में एनजीटी का कड़ा रुख, आपराधिक कार्रवाई के आदेश
गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग
कार्यक्रम का आयोजन युवासेना भद्रावती तहसील संगठक निलेश उरकुले, युवासेना सदस्य चंदू मडावी एवं समस्त नंदोरी ग्रामवासियों की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सभापति धनराज गुरुजी विरुटकर, ग्राम पंचायत सदस्य किशोर उमरे, शुष्मलता ताई ठेंगणे, वरोरा विधानसभा प्रमुख मुनेश्वर बदखल, भद्रावती युवासेना शहर प्रमुख राज चव्हाण, वरोरा युवासेना शहर प्रमुख चेतन सातपुते, वरोरा तालुका संगठक प्रशांत धुले सहित अनेक पदाधिकारी, किसान, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
तीव्र आंदोलन किया जाएगा
इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, अन्यथा भविष्य में और तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
Nandori bridge approval honor ceremony shiv sena joining
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














