-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Nagar Parishad Election 2025 Nomination Start Mayor Candidates News
आज से भरे जाएंगे नामांकन, सभी दलों के उम्मीदवारों पर होगी नागरिकों की की नज़र
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrapur Nagar Parishad: चंद्रपुर जिले की 10 नगर परिषदों और 1 नगर पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू। 2 दिसंबर को मतदान होगा, सभी दलों के उम्मीदवारों पर नजरें टिकीं हुई है।

आज से भरे जाएंगेनामांक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur News: 2 दिसंबर को जिले की 10 नगर परिषदों और एकमात्र नगर पंचायत के लिए हो रहे चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सोमवार 10 नवंबर से शुरू हो रही है। इसलिए सभी की निगाहें आज से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया की ओर रहेगी। विशेषकर नगराध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से कौन उम्मीदवार होगा इस ओर सभी की निगाहें टिकी हैं।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषदों, नगर पंचायत के सदस्यों के लिए साथ ही उक्त नगर परिषदों एवं पंचायत के नगराध्यक्षों के पदों के लिए इच्छुक प्रत्याशियों को 10 नवंबर से नामांकन दाखिल करने है।
अंतिम तिथि 17 नवंबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। सभी दाखिल नामांकनों की जांच 18 नवंबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की गई है। अपील करने वाले इच्छुक प्रत्याशियों के लिए नामांकन वापस लेने के लिए 25 नवंबर की तारीख होगी। 26 नवंबर को प्रत्याशियों की उनके चुनाव चिन्ह जारी करने के साथ ही अंतिम सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इसलिए नामांकन के लिए कम समय बचा होने से सोमवार से ही राजनीतिक दलों के नगराध्यक्ष पद के चेहरों की तस्वीर भी स्पष्ट होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
गड़चिरोली में स्थानीय निकाय उपचुनाव के लिए आज मतदान; भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की कड़ी टक्कर
इंतजार खत्म हुआ
विदित हो कि जिले में कुल 10 नगर परिषदों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, ऐसे में उक्त नगर परिषदों के लिए कब चुनाव लिए जाते है, इसकी लंबे अंतराल से प्रतीक्षा की जा रही थी। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब जिले की 10 नगर परिषदों तथा एक नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर को मतदान लिया जाएगा। जिले की जिन 10 नगर परिषदों के लिए यह चुनाव लिया जा रहा है, उनमें व वर्ग की ब्रम्हपुरी, घुग्घुस, राजुरा, गड़चांदूर, की बल्लारपुर, भद्रावती, वरोरा तथा क वर्ग चिमूर, मूल और नागभीड़ नगर परिषदों का समावेश है।
ये भी पढ़े: गडाख को अब ‘मशाल’ की मुश्किल! नेवासे की राजनीति में मातोश्री पर बंधी शिवबंधन की डोर पड़ने लगी ढीली
घुग्घुस में अनु. जाति महिला होगी प्रथम नगराध्यक्ष
घुग्घुस नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद का आरक्षण अनु। जाति महिला के लिए घोषित होने से अनेकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। घुग्घुस को 31 दिसंबर 2020 को नगर, परिषद का दर्जा मिला था। घुग्घुस नगर परिषद के अब तक चुनाव नहीं हुए है। यहां पर अनेक राजनीतिक दल के पुरुष उम्मीदवार वर्षों से नगराध्यक्ष बनने का सपना संजोकर चुनाव की तैयारी में जुटे थे। यहां पहली बार अनुसूचित जाति की महिला नगराध्यक्ष बनेगी। ऐसे में आज प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा किसे अपना उम्मीदवार बनाकर पेश करते है इस ओर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है।
Chandrapur nagar parishad election 2025 nomination start mayor candidates news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














