T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Junaid Siddique: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा के खिलाफ चार ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। वो ऐसा करने वाले यूएई के पहले खिलाड़ी बने।
Junaid Siddique Creates History
जुनैद सिद्दीकी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Junaid Siddique Creates History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले में यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वो यूएई के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जुनैद सिद्दीकी ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। जुनैद से सबसे पहले कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा को आउट किया। बाजवा 11 गेंदों में 11 रन बनाकर UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम के हाथों कैच आउट हुए। जुनैद ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बाजवा के ओपनिंग पार्टनर युवराज समरा (5 रन) को आउट किया, जिसका कैच अलीशान शराफू ने पकड़ा। तीसरा विकेट हर्ष ठाकर का आया, जिन्होंने 41 गेंदों में 50 रन बनाए और मयंक कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए। अपने चौथे ओवर में जुनैद ने दो और विकेट लिए। उन्होंने पहले गेंद पर श्रेयस मोव्वा और पांचवीं गेंद पर साद बिन जफर का विकेट झटका।

यूएई के लिए सबसे अच्छे बॉलिंग आंकड़े पहले कार्तिक मयप्पन के नाम थे, जिन्होंने 2022 T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर में मात्र 19 रन देकर तीन विकेट झटके थे। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में कनाडा के खिलाफ खेली गई पारी में जुनैद सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।

टी20 वर्ल्ड कप में यूएई का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन

गेंदबाज़ ओवर रन विकेट विपक्ष स्थान तारीख
जुनैद सिद्दीकी 4 35 5 कनाडा दिल्ली 13 फरवरी, 2026
कार्तिक मयप्पन 4 19 3 श्रीलंका गीलॉन्ग 18 अक्टूबर, 2022
जुनैद सिद्दीकी 4 24 3 नीदरलैंड्स गीलॉन्ग 16 अक्टूबर, 2022
बेसिल हमीद 3 17 2 नामीबिया गीलॉन्ग 20 अक्टूबर, 2022
मंजीुला गुरुगे 4 18 2 जिम्बाब्वे सिलहट 21 मार्च, 2014

इस प्रदर्शन से जुनैद T20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाले एसोसिएट देशों के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह कारनामा नीदरलैंड्स के अहसान मलिक ने 2014 में किया था, जिन्होंने चटगांव में नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देशों के सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग आंकड़े

खिलाड़ी देश ओवर रन विकेट विपक्ष स्थान तारीख
अहसान मलिक नीदरलैंड्स 4 19 5 साउथ अफ्रीका चटगाँव 27 मार्च, 2014
जुनैद सिद्दीकी यूएई 4 35 5 कनाडा दिल्ली 13 फरवरी, 2026
पॉल वैन मीकेरेन नीदरलैंड्स 2 11 4 आयरलैंड धर्मशाला 13 मार्च, 2016
माइकल लीस्क स्कॉटलैंड 4 17 4 इटली कोलकाता 9 फरवरी, 2026
एलेक्स कुसैक आयरलैंड 3 18 4 श्रीलंका लॉर्ड्स 14

मुकाबले का हाल

शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में कनाडा ने 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इस टीम के लिए हर्ष ठाकर ने 50 रन की पारी खेली, जबकि नवनीत धालीवाल ने 34 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में यूएई की टीम ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में आर्यांश शर्मा ने 53 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली, जबकि सोहैब खान ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com