- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Zero Tolerance Or Zero Action Illegal Crz Construction Mira Bhayandar Mbmc
Mira Bhayandar: जीरो टॉलरेंस या जीरो एक्शन? सीआरजेड भूखंड पर फिर खड़ा हो रहा अवैध आरसीसी ढांचा
MBMC Action: मीरा-भाईंदर के घोड बंदर क्षेत्र में सीआरजेड भूखंड पर दोबारा शुरू हुए अवैध आरसीसी निर्माण ने मनपा की “जीरो टॉलरेंस” नीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar illegal construction (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Illegal Construction: मीरा-भाईंदर मनपा प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इस दावे पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। प्रभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत घोड बंदर क्षेत्र में राज बकेट कंपाउंड के अंदर स्थित डायनाट्रॉन कंपनी परिसर में एक बार फिर आरसीसी का अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। यह वही भूखंड है, जिसे सीआरजेड (तटीय विनियमन क्षेत्र) से बाधित बताया जाता है। नियमों के अनुसार ऐसे क्षेत्रों में निर्माण कार्य पर सख्त प्रतिबंध है।
गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रभाग अधिकारी कंचन गायकवाड़ ने इसी स्थान पर अवैध निर्माण को तोड़क कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया था। अब उसी स्थान पर पुनः निर्माण शुरू होना यह दर्शाता है कि अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और प्रशासनिक पकड़ ढीली पड़ चुकी है।
कागजों में सख्ती, जमीन पर ढिलाई
महापौर डिंपल मेहता ने अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उनसे पहले मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा ने भी सभी छह प्रभागों से साप्ताहिक रिपोर्ट मांगते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा था कि उनके क्षेत्र में कोई अवैध निर्माण न हो। यहां तक चेतावनी भी दी गई थी कि शिकायत मिलने पर संबंधित प्रभाग अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश
Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार
रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला
लेकिन सवाल यह है कि यदि साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत हो रही है, तो घोड बंदर में यह निर्माण कार्य किसकी आंखों के सामने चल रहा है? क्या रिपोर्टों में वास्तविक स्थिति छुपाई जा रही है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं?
आर्थिक सांठगांठ के आरोप
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि कथित आर्थिक सांठगांठ के चलते भूमाफियाओं को खुली छूट दी जा रही है। आरोप है कि कुछ जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन स्वीकृति दे रहे हैं। यदि यह सच है, तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक ईमानदारी पर भी सीधा प्रहार है।
जिम्मेदार कौन?
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के सभी छह प्रभागों में अवैध निर्माण रोकने के लिए बीट मार्शल, कनिष्ठ अभियंता, प्रभाग अधिकारी, अतिक्रमण नियंत्रक अधिकारी और अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त से लेकर अतिरिक्त आयुक्त तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतने स्तरों की निगरानी व्यवस्था होने के बावजूद यदि अवैध आरसीसी ढांचा खड़ा हो रहा है, तो यह साफ संकेत है कि या तो व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है या फिर जानबूझकर निष्क्रिय बनाई गई है।
ये भी पढ़े: अडेगांव में जनाक्रोश का विस्फोट, ईशान मिनरल्स के खिलाफ बेमियादी अनशन, धूल और अवैध खनन पर बवाल
फिर वही कहानी, वही ढर्रा
दो वर्ष पहले जिस निर्माण को तोड़कर प्रशासन ने सख्ती का संदेश दिया था, उसी स्थान पर दोबारा निर्माण होना यह साबित करता है कि अवैध निर्माणकर्ताओं को कानून का कोई भय नहीं है। सवाल यह भी उठता है कि क्या पहले की कार्रवाई केवल दिखावा थी?
जनता का गुस्सा और मांग
स्थानीय नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि सीआरजेड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी खुलेआम निर्माण हो सकता है, तो फिर कानून का अस्तित्व ही क्या रह जाता है? नागरिकों ने उच्च स्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करने की मांग की है।
MBMC की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
अब देखना यह है कि प्रशासन अपने “जीरो टॉलरेंस” के दावे को व्यवहार में उतारता है या फिर यह मामला भी फाइलों और बैठकों तक ही सीमित रह जाएगा। फिलहाल घोड बंदर में खड़ा हो रहा यह ढांचा मनपा की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न बनकर खड़ा है।
(इनपुट:विनोद मिश्रा)
Zero tolerance or zero action illegal crz construction mira bhayandar mbmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMशोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
Feb 13, 2026 | 09:56 PMलड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
Feb 13, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM













