अकोला: किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों के साथ जिलाधिकारी का सीधा संवाद;10 दिनों में समस्याओं के समाधान का आदेश

Akola News: जिलाधिकारी ने किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने 150 परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और 10 दिन में समस्याओं के हल का कड़ा निर्देश दिया है।
Collector Varsha Meena interacted with 150+ farmer suicide-affected families in Akola। She assured support through govt schemes and ordered officials to resolve all grievances within 10 days
जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों से संवाद (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Akola District Collector News: प्रत्येक अड़चन हल कर योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों से जिला प्रशासन का संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने दिया है। जिला प्रशासन ने किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों की समस्याओं को समझने और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियोजन भवन में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी ने किया।

पिछले दो वर्षों में जिले के लगभग डेढ़ सौ से अधिक किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह उपक्रम शुरू किया गया। जिलाधिकारी मीणा ने इन परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी कठिनाइयों को जाना और संबंधित विभागों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन प्रशासन का प्रयास है कि इन परिवारों की समस्याओं को दूर कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों की समस्याओं को स्वतंत्र कक्ष में दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि इन समस्याओं का समाधान अगले दस दिनों के भीतर किया जाए।

कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट

  • निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे ने कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट की। तहसीलदार गौरी धायगुडे ने संजय गांधी योजना, श्रावण बाल योजना, ई-हक्क प्रणाली, आपूर्ति, रोगायो और राजस्व विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
  • जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी हरीश देशमुख ने कृषि योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
  • समाज कल्याण विभाग के सहाय्यक आयुक्त गोपालवाघमारे ने समाजकल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
  • जिला रेशीम विकास अधिकारी सुनीलदत्त फडके ने रेशीम विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन किया।
  • इसके अलावा पशुसंवर्धन उपायुक्त स्नेहल पाटिल, जिला अग्रणी बैंक के गोरे, उपनिबंधक कार्यालय के मनवर, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के रविंद्र थोरात, आईटीआई के एस. पी. कोलते, स्वास्थ्य विभाग की वृषाली बोबडे ने जानकारी दी।
Navbharat Live
navbharatlive.com