Abhijeet Bhattacharya Valentine Week Aapki Aankhon Mein Kuch Unplugged Video
वेलेंटाइन वीक में अभिजीत भट्टाचार्य का रोमांटिक सरप्राइज, ‘आपकी आंखों में कुछ’ का अनप्लग्ड वर्जन किया शेयर
Abhijeet Bhattacharya Viral Song: वेलेंटाइन वीक पर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘आपकी आंखों में कुछ’ का अनप्लग्ड वर्जन गाकर फैंस को खास तोहफा दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Aapki Ankhon Mein Kuch Song: मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच वेलेंटाइन वीक के खास मौके पर गायक ने अपने फैंस को एक खूबसूरत म्यूजिकल तोहफा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सदाबहार रोमांटिक गीत आपकी आंखों में कुछ गाते नजर आए। उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनप्लग्ड स्टाइल में रोमांस
इस वीडियो में अभिजीत ने गाने को अनप्लग्ड स्टाइल में पेश किया है। बिना भारी म्यूजिक और ज्यादा इंस्ट्रूमेंट्स के, उन्होंने सिर्फ अपनी आवाज और भावनाओं के दम पर इस गाने को फिर से जीवंत कर दिया। सादगी से भरा यह प्रस्तुतीकरण सीधे दिल को छू जाता है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ “आपकी आंखों में कुछ” लिखा और साथ में हैप्पी वेलेंटाइन डे का हैशटैग जोड़ा। इस छोटे से संदेश ने भी फैंस के दिलों में खास जगह बना ली।
यह गीत साल 1978 में आई फिल्म घर का है। उस दौर में यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था और आज भी इसे क्लासिक रोमांटिक ट्रैक माना जाता है। मूल रूप से इस गाने को महान गायकों किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी थी। इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे थे, जबकि संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था।
विनोद मेहरा और रेखा की केमिस्ट्री
फिल्म में यह गाना अभिनेता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा पर फिल्माया गया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और गाने की मिठास ने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। ‘घर’ एक भावनात्मक फिल्म थी, जिसका निर्देशन मानिक चटर्जी ने किया था। फिल्म एक युवा दंपति की जिंदगी में आई एक दर्दनाक घटना और उससे उबरने की कहानी को दर्शाती है।
अभिजीत भट्टाचार्य 90 के दशक के उन चुनिंदा गायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से कई सुपरहिट गानों को अमर बना दिया। ‘तौबा तुम्हारे ये इशारे’ और ‘तुम्हें जो मैंने देखा’ जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं।वेलेंटाइन वीक में ‘आपकी आंखों में कुछ’ का यह नया अनप्लग्ड अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।
Abhijeet bhattacharya valentine week aapki aankhon mein kuch unplugged video