- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Market Yard Workers Protest Charan Waghmare Support
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
Mapari Labour Issue News: तुमसर कृषि उपज बाजार समिति में हमाल और मापारी कामगारों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। चरण वाघमारे ने आंदोलन स्थल पहुंचकर कामगारों को समाधान का आश्वासन दिया।

Tumsar market committee (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Tumsar Market Committee Protest: तुमसर कृषि उपज बाजार समिति में हमाल, मापारी आदि कामगारों की लंबित मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले कई दिनों से जारी इस आंदोलन को देखते हुए पूर्व विधायक चरण वाघमारे ने सोमवार को आंदोलन स्थल पहुंचकर कामगारों से विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कामगारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को समझते हुए उन्हें जल्द हल करने के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने बाजार समिति के सभापति भाऊराव तुमसरे के साथ चर्चा कर कामगारों की जायज मांगों को स्वीकार कर शीघ्र राहत देने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
संयुक्त बैठक रही निष्फल
हमाल माथाडी कामगार कृती समिति द्वारा आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद बुधवार 13 मई को बाजार समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि यह बैठक बेनतीजा रहने से कामगारों में भारी नाराजगी फैल गई।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर पुलिस की बड़ी सफलता, दुकानफोड़ गिरोह का भंडाफोड़ कर नकदी बरामद
दूध में यूरिया, कास्टिक सोडा और रिफाइंड तेल की मिलावट! स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
महंगी होती खेती से परेशान किसान, जैविक खेती को बताया समय की जरूरत
सेंदुरवाफा में निशुल्क आयुर्वेदिक दमा औषधि वितरण, हजारों मरीजों ने उठाया लाभ
बारिश में निकाला गया था पैदल मोर्चा
संचालक मंडल के विरोध में वैभव चोपकर के नेतृत्व में हमाल, मजदूर और मापारी कामगारों ने कृषि उपज बाजार समिति से तहसील कार्यालय तक तेज बारिश के बीच पैदल मोर्चा निकालकर जोरदार नारेबाजी की थी। इसके बाद भंडारा में जिला कलेक्टर के साथ हुई बैठक में कामगारों की मांगें मानने के स्पष्ट निर्देश बाजार समिति प्रशासन को दिए गए थे।
मापारी कामगारों के काम बंद आंदोलन
बावजूद इसके अब तक मांगें पूरी नहीं होने से आंदोलन जारी है। आंदोलन की आड़ में किसानों के शोषण का आरोप। हमाल और मापारी कामगारों के काम बंद आंदोलन के कारण बाजार समिति के आधिकारिक कामकाज प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आरोप है कि पर्दे के पीछे कुछ व्यापारी संचालक मंडल की मदद से धान की खरीदीबिक्री जारी रखे हुए हैं।
ये भी पढ़े: मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
कथित अभद्र व्यवहार
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले संचालकों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद हमालों ने काम बंद कर दिया था। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ व्यापारी किसानों से समर्थन मूल्य से कम दर पर धान खरीद रहे हैं। कामगारों और किसानों का आरोप है कि इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब हमालों और किसानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा हमालों की मांगों का जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
Tumsar market yard workers protest charan waghmare support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMबंदरों ने सिखाया इंसानों को सबक! पानी पीकर बंद किया नल, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 09, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














