लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग...ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE

Iran AK 47 Training: ट्रंप की तबाही वाली धमकी के बाद ईरान में खौफ का माहौल है। अमेरिकी हमले से निपटने के लिए अब लाइव टीवी और मस्जिदों में आम नागरिकों को एके-47 चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
Iran Live TV Weapon Training
ईरान में लाइव टीवी पर दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Iran Live TV Weapon Training: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान तबाह करने की धमकी दी थी। ट्रंप की इस धमकी ने ईरानी जनता के मन में डर भर दिया। इसके चलते अब ईरान के आम लोग AK-47 जैसे खतरनाक हथियार चलाना सीख रहे हैं। डराने वाली बात ये है कि लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग न्यूज एंकर लाइव टीवी पर दे रहे हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में  न्यूज एंकर के साथ IRGC के एक्सपर्ट भी नजर आते हैं। ये एक्सपर्ट एंकर को यह बताते हैं कि हथियार कैसे चलाना है। इसे लाइव प्रसारित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ईरान की आम जनता को हथियार चलाने की ट्रेंनिग देना है ताकि समय आने पर आम लोग अमेरिका के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई में शामिल हो।  

आम जनता को हमले के लिए तैयार कर रहा ईरान

पिछले कुछ दिनों में तेहरान से कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने पूरी दुनिया का  ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन वीडियो में आम लोग, टीवी एंकर और पत्रकार तक बंदूक चलाना सीखते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ईरान की सरकार लोगों को किसी संभावित अमेरिकी हमले के लिए तैयार कर रही है।

ईरानी सरकारी टीवी चैनलों पर भी खुलेआम हथियार चलाने की ट्रेनिंग दिखाई जा रही है। एक वायरल वीडियो में सरकारी चैनल ओफोग के एंकर हुसैन हुसैनी लाइव शो के दौरान राइफल चलाते दिखे। उन्हें IRGC यानी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक सदस्य से ट्रेनिंग दी जा रही थी। वहीं चैनल 3 की एंकर मोबिना नासिरी भी असॉल्ट राइफल हाथ में लेकर दर्शकों से बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अगर देश के लिए जरूरत पड़ी तो वो अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं।

मस्जिदों में कैंप लगाकर दी जा रही ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मस्जिदों में आम लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। कुछ तस्वीरों में छोटे बच्चों को भी बंदूक चलाना सिखाते देखा गया। सरकार इसे देश की सुरक्षा की तैयारी बता रही है। जानकारी के मुताबिक, ये सब तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को लेकर ईरान को नई धमकी दी। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि समय तेजी से निकल रहा है और अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो हालात बहुत खराब हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com