चुनाव के लिए साकोली प्रशासन तैयार, 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

Bhandara News: साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद चुनाव 2 दिसंबर 2025 को होंगे, मतगणना 3 दिसंबर को। आचार संहिता 4 नवंबर से लागू। 22,681 मतदाता मतदान करेंगे, नामांकन 10-17 नवंबर तक।
चुनाव के लिए साकोली प्रशासन तैयार, 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना
चुनाव के लिए साकोली प्रशासन तैयार
Published on: 
Updated on: 

Sakoli Administration Ready For Elections: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों के सार्वत्रिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके अनुसार साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद चुनाव 2 दिसंबर 2025 को संपन्न होंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इस चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही 4 नवंबर से आचार संहिता लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी तहसीलदार एवं निर्वाचन निर्णय अधिकारी निलेश कदम तथा सहायक निर्णय अधिकारी मंगेश वासेकर ने पत्रवार्ता परिषद में दी।

साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद के सार्वत्रिक चुनाव में कुल 10 प्रभागों से 20 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, नगराध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा। 1 जुलाई 2025 को मंजूर मतदाता सूची के अनुसार कुल 22,681 मतदाता (पुरुष 11,040 व महिला 11,641) मतदान करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है।

18 नवंबर को होगी नामांकन पत्रों की छानबीन

नामांकन पत्रों की छानबीन 18 नवंबर को होगी। अपील न होने की स्थिति में नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 नवंबर रहेगी, जबकि अपील होने की स्थिति में 25 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

आयोग ने आचार संहिता के पालन को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। आचार संहिता चुनाव परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेगी। मतदान से 24 घंटे पहले यानी 30 नवंबर की रात 12 बजे से प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के बाद सभा, मोर्चे, रैलियां या लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

साथ ही चुनावी विज्ञापन, प्रसारण और प्रचार गतिविधियां भी पूरी तरह बंद रहेंगी। आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी कदम ने बताया कि, चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com