-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Raghopur Election Will Tejashwi Yadav Face Tough Challenge This Time
राघोपुर में खेला होगा..राबड़ी को हराने वाला नेता तोड़ेगा तेजस्वी का ख्वाब? वोटिंग पैटर्न दे रहा जवाब
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार सतीश यादव से है। जिन्होंने एक बार तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को हराया था।

तेजस्वी यादव व सतीश यादव (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: बिहार में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्य में चुनाव का यह पहला चरण है। जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जहां कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, वहीं वैशाली ज़िले की राघोपुर सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, उनका मुकाबला सतीश यादव से है। सतीश यादव भाजपा उम्मीदवार हैं और उन्होंने एक बार तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को हराया था।
राघोपुर में किसे मिलेगी जीत?
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान जारी है। मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हैं। सुबह 9 बजे तक 13.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। दो घंटे बाद यानी 11 बजे तक यह आंकड़ा 28.79 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
सम्बंधित ख़बरें
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, दोषी पुलिसवालों पर हत्या का केस चलाने की मांग की
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
क्या कहता है वोटिंग पैटर्न?
इसके बाद जब एक बजे तक का चुनाव आयोग ने वोटिंग परसेंटेज जारी किया तब तक राघोपुर में 43.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि जहां चर्चित चेहरे मैदान में होते हैं, वहां जब तेज वोटिंग होती है तो जीत उसी की होती है।
क्या कुछ बोले तेजस्वी यादव?
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार को नंबर वन बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा, एक ऐसा नया बिहार बनाना होगा जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठीचार्ज न करे और पेपर लीक न करे।”
क्यों खास है राघोपुर का रण?
हॉट सीट मानी जा रही राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव का सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव से है। हालांकि सतीश यादव ने 2010 में इस सीट से राबड़ी देवी को हराया था, लेकिन 2015 और 2020 में भी वे उन्हें लगातार हरा चुके हैं। इस बार तेजस्वी यादव हैट्रिक बनाने की कोशिश में हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के वो 2 जिले…जो पलट देते हैं चुनावी बाजी, 2020 दोहराने चले NDA को रोक पाएगा महागठबंधन?
इस बार इस सीट पर मुकाबला कई मायनों में खास है। तेजस्वी यादव पहली बार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव एक युवा चेहरा हैं और महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सतीश यादव के साथ जीत का इतिहास सत्तारूढ़ गठबंधन की एक ताकत है। ऐसे में देखना होगा कि यहां क्या कुछ होता है!
Raghopur election will tejashwi yadav face tough challenge this time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














