-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Plastic Poses Threat To Cattle S Lives In Bhandara
प्लास्टिक से मवेशियों की जान को खतरा, नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या ने लिया विकराल रूप
- Written By: आंचल लोखंडे
Plastic Ban: मवेशी भोजन की तलाश में सड़कों के किनारे जमा कचरे में मुंह मारते हैं। कचरे में अक्सर प्लास्टिक, पॉलिथीन और सड़े-गले खाद्य पदार्थ पड़े रहते हैं।

प्लास्टिक से मवेशियों की जान को खतरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: शहर में आवारा मवेशियों का सड़कों पर घूमना अब आम दृश्य बन गया है। ये मवेशी दिनभर गलियों और मुख्य सड़कों पर भटकते हुए दिखाई देते हैं। राहगीरों के लिए यह न केवल असुविधाजनक स्थिति है, बल्कि यातायात व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि ये मवेशी भोजन की तलाश में सड़कों के किनारे जमा कचरे में मुंह मारते हैं। कचरे में अक्सर प्लास्टिक, पॉलिथीन और सड़े-गले खाद्य पदार्थ पड़े रहते हैं।
भोजन की तलाश में मवेशी प्लास्टिक और गंदगी के साथ ही यह सब खा जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार, प्लास्टिक मवेशियों के शरीर में जाने पर पचता नहीं है, जिससे आंतों में रुकावट पैदा होती है। धीरे-धीरे यह गंभीर रोग का रूप ले लेता है और कई बार मवेशियों की मौत भी हो जाती है। इस तरह प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि पशुओं के जीवन पर भी संकट बनकर मंडरा रहा है।
स्वास्थ्य के लिए घातक
दूसरी ओर, सड़े-गले भोजन और गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां-जहां कचरे के ढेर हैं, वहां मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। कचरा समय पर न उठाए जाने और कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था न होने से मवेशी खुलेआम कचरे पर टूट पड़ते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढों से हादसे का खतरा, सांसद पडोले ने NHAI से मांगी तत्काल कार्रवाई
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
शौचालय में छिपा तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला! भंडारा में दो लोग जख्मी, गांव में वन विभाग की टीम मुस्तैद
बीमारियां फैलने का खतरा
शहरवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो बीमारियां फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सबसे पहले कचरा निपटान की उचित व्यवस्था की जाए। शहर में निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डाला जाए और नियमित सफाई हो। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि यह मवेशियों तक न पहुंचे।
ये भी पढ़े: 547 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम ठप,ग्राम रोजगार सहायकों का आंदोलन जारी, लंबित मांगों पर आक्रामक
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया कि आवारा मवेशियों की देखभाल के लिए गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए। उन्हें खुले में भटकने देने की बजाय सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। इससे जहां मवेशियों का जीवन सुरक्षित होगा, वहीं शहर की स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा। भंडारा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस प्रकार की समस्या प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
Plastic poses threat to cattle s lives in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PM‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
Jul 25, 2026 | 10:55 PMछात्र आंदोलन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, पटना मॉल से पुलिस ने उठाया
Jul 25, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














