- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Pavani Nagar Parishad Meeting Hungama Corruption Water Supply Issue Solar Panel Investigation
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
Pavani Municipal Council Meeting: पवनी नगर परिषद की मासिक बैठक में जलापूर्ति योजना में अनियमितता, सोलर पैनल घोटाले और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच बहस हुई।

Pavani Municipal Council (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Pavani Water Supply Irregularities: पवनी नगर परिषद की मासिक बैठक के दौरान शुक्रवार को विरोधी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया। नगराध्यक्ष डॉ. विजया नंदुरकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक में उपाध्यक्ष सोनू बावनकर, मुख्य अधिकारी निलेश इंगोले सहित बड़ी संख्या में नगरसेवक और स्वीकृत सदस्य उपस्थित थे।
प्रशासकीय काल के दौरान शहर में जलापूर्ति सुचारू करने के लिए 28.92 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और नई जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी। विपक्ष का आरोप है कि इतनी भारी- भरकम राशि खर्च होने के बाद भी योजना का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हुआ और आज भी शहर के कई हिस्सों में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया कि नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित कंस्ट्रक्शन एजेंसी से कंप्लीशन सर्टिफिकेट काम पूरा होने का प्रमाणपत्र लिए बिना ही निर्माण बिल का पूरा भुगतान कर दिया।
CO से जवाब तलब की मांग
विपक्ष ने इस मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्याधिकारी और संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करने और योजना को तत्काल पूरी क्षमता के साथ लागू करने की मांग की।नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू बावनकर ने सदन का ध्यान सोलर पैनल योजना में हुई गड़बड़ी की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के लिए मिले फंड का भुगतान काम पूरा होने से पहले ही कर दिया गया और वर्तमान में यह काम आधाअधूरा पड़ा है। इस मुद्दे पर भी प्रशासन और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज की कीमतों में उछाल, भंडारा में रसोई का बजट बिगड़ा, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
तपोवन हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट आई, लेकिन काजल इंगले के कातिल का अब भी नहीं मिला सुराग
विश्व पर्यावरण दिवस पर सनफ्लैग का बड़ा अभियान, 1000 पौधों के साथ क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट की शुरुआत
रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, अमरावती में LCB की बड़ी कार्रवाई, 61.25 लाख का माल जब्त
जलापूर्ति योजना और सोलर पैनल के काम की जांच
इस महत्वपूर्ण बैठक में गुट नेता सुरेश अवसरे, नगरसेवक विलास काटेखाये, सोनू दंडारे, यादवराव भोगे, नीलकंठ टेकाम, नामदेव सुरकर सहित महिला नगरसेविकाएं दुर्गा हटवार, भीमा बावनकर, सारिका नंदरधने, वैष्णवी हटवार, वर्षा बिलवने, भाग्यश्री गोमासे, निकिता मेश्राम, सोनू पंचभाई, ज्योति तेलमासरे, वंदना नंदागवली तथा स्वीकृत सदस्य देवराज बावनकर और भावना भाजीपाले मुख्य रूप से उपस्थित थे। विपक्ष के इस आक्रामक रुख के बाद अब शहर की जलापूर्ति योजना और सोलर पैनल के काम की जांच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढे़ः चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त
नगराध्यक्ष बैठक छोड़कर चली गईबैठक के दौरान नगर परिषद स्कूल में प्रिंसिपल प्रधानाचार्य की भर्ती का मुद्दा भी गरमाया। इस विषय पर विपक्ष विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन पता चला है कि सदन में इस पर चर्चा करने के बजाय नगराध्यक्ष अचानक बैठक छोड़कर चली गई, जिससे यह मुद्दा बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। इस रवैये को लेकर भी विपक्षी सदस्यों ने अपनी तीव्र नाराजगी व्यक्त की।
Pavani nagar parishad meeting hungama corruption water supply issue solar panel investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 07, 2026 | 07:21 AMसावधान! अखबार में लिपटा खाना दे सकता है बीमारी, FSSAI ने फूड वेंडर्स को चेतावनी जारी कर लगाई रोक
Jun 07, 2026 | 07:20 AMमुंबई: गोरेगांव में मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, आधे घंटे का सफर अब सिर्फ 5 मिनट में होगा पूरा
Jun 07, 2026 | 07:18 AMSalim Kumar Death: मलयालम एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jun 07, 2026 | 07:14 AMयवतमाल में खरीफ ऋण वितरण ने पकड़ी रफ्तार, 59 हजार किसानों ने उठाया 727 करोड़ का कर्ज
Jun 07, 2026 | 07:11 AMWorld Poha Day 2026: महाभारत से लेकर पोहे पर लगे बैन तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते का दिलचस्प इतिहास
Jun 07, 2026 | 07:10 AMAaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में मानसून की एंट्री, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 07, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM














