- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Nagar Parishad Janta Darbar Civic Issues Stray Animal Problems
गोंदिया शहर में श्वानों की नसबंदी की मांग तेज, जनता दरबार में 43 नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें
Gondia Civic Issues News: गोंदिया नगर परिषद के जनता दरबार में नागरिकों ने अतिक्रमण, स्वच्छता और लावारिस पशुओं की समस्या उठाई। नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

Janta Darbar (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia Nagar Parishad News: गोंदिया नगर परिषद के सभागृह में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जिसमें 43 फिर्यादियों ने अपनी समस्या सामने रखी। इसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण, शहर की स्वच्छता, श्वान, सूअर व लावारिस मवेशियों की परेशानी प्रमुखता से रख इससे निजात दिलाने की मांग की। जिस पर नगराध्यक्ष द्वारा सकारात्मक जवाब देते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
गोंदिया शहर के नगराध्यक्ष पद पर जनता से सीधे चुनकर आने के पश्चात सचिन शेंडे द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्याओं को हल करने का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें तीसरा जनता दरबार शुक्रवार को गोंदिया नगर परिषद के सभागृह में आयोजित किया गया था।
समस्याओं को हल करने का निर्देश
जिसमें 48 फिर्यादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें 43 फिर्यादी सदन में पहुंचकर अपनी समस्या नगराध्यक्ष के सामने रखे। जिस पर नगराध्यक्ष सचिन शेंडे द्वारा संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे के साथ अनेक पार्षद व नगर परिषद के सभी विभागों के विभाग प्रमुख प्रमुखता से उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
श्वानों की नसबंदी करने की मांग
शहर की इन समस्याओं में प्रमुखता से अतिक्रमण, निर्माण विभाग से संबंधित कार्य, स्वच्छता संबंधित कचरा ना उठाना, जगहजगह गंदगी जैसी समस्याओं के साथ शहर में लावारिस श्वान, सूअर व गाय, भैंस का मार्गों पर जमावड़ा रहता है। जिससे दुर्घटना घटित होने के साथ ही नागरिकों के घायल होने के मामले आए दिन सामने आते हैं। विशेष रूप से श्वानों को लेकर उनकी नसबंदी करने की मांग प्रमुखता से रखी गई है।
Gondia nagar parishad janta darbar civic issues stray animal problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
May 16, 2026 | 08:51 PMफिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
May 16, 2026 | 08:48 PMNEET Paper Leak: पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे गिरफ्तार, मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल ने व्यक्त किया दुख
May 16, 2026 | 08:45 PMआजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
May 16, 2026 | 08:26 PM5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
May 16, 2026 | 08:21 PMवैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
May 16, 2026 | 08:14 PMमलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
May 16, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











