-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Kardha Wainganga Bridge Darkness Broken Road Accident Risk
कारधा वैनगंगा पुल पर अंधेरे का साम्राज्य, बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा हादसों का खतरा
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Kardha Wainganga Bridge: भंडारा जिले के कारधा स्थित वैनगंगा पुल पर बंद स्ट्रीट लाइटों और जर्जर सड़क के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Road Repair Demand (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
National Highway Bhandara: भंडारा जिले के कारधा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल पर इन दिनों घना अंधेरा और सड़क की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरी तरह अंधेरा छाया रहता है। इस कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय पुल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट के कारण कुछ क्षणों के लिए वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं देता। 25 वर्ष पुराना है पुलपुल का निर्माण हुए लगभग 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा समय पर रखरखाव नहीं किए जाने से समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
कारधा पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधा बंद होने से पुल पर आवागमन खतरनाक बन गया है। लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल इस ओर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से पुल पर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर स्ट्रीट लाइट चालू करने की मांग की है। साथ ही यदि संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो जिला प्रशासन को हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील भी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
तुमसर-मोहाडी में बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती, चाय-पान टपरी तक सीमित हो रहे युवा
भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल
भंडारा में पुलिया की बदहाल हालत, सुरेवाड़ा की जर्जर पुलिया बनी हादसों का कारण, बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें
आवश्यक कदम उठाए प्रशासन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के होने से पहले प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उनका मानना है कि वैनगंगा पुल पर व्याप्त अंधेरा और सड़क की बदहाली केवल असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर हादसों को खुला निमंत्रण देने वाली स्थिति है। यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
Kardha wainganga bridge darkness broken road accident risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PMजबलपुर में सिस्टम के कदमों में लाड़ली बहना! दबंगों से बेटी को बचाने जनसुनवाई में मां कलेक्टर के कदमों में गिरी
Jun 16, 2026 | 09:06 PMबड़ा लिविंग एरिया, मॉडर्न किचन और विशाल टैरेस, किसी महल से कम नहीं है Tamannaah Bhatia का शानदार घर
Jun 16, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
Jun 16, 2026 | 08:49 PMकारधा वैनगंगा पुल पर अंधेरे का साम्राज्य, बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा हादसों का खतरा
Jun 16, 2026 | 08:49 PMउद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट
Jun 16, 2026 | 08:18 PMIron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Jun 16, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM













