-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Wainganga River Flood Line 22 Villages Rehabilitation Issue 2026
भंडारा के 22 बाढ़ प्रभावित गांव दहशत में, पुनर्वास का मुद्दा फिर चर्चा में
- Written By: केतकी मोडक
Flood Line Villages: भंडारा जिले में वैनगंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में आने वाले 22 गांवों के नागरिक मानसून शुरू होते ही दहशत में हैं। वर्षों से लंबित पुनर्वास की मांग अब फिर जोर पकड़ने लगी है।

वैनगंगा नदी फाईल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bhandara Wainganga River Flood Line Villages: मानसून शुरू होते ही जिले के नदी किनारे बसे 22 गांवों के लोगों की जान पर बन आती है। वैनगंगा नदी में आने वाली भीषण बाढ़ और बाढ़ नियंत्रण रेखा (फ्लड लाइन) के दायरे में आने वाले ये गांव हर साल मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। वर्षों से पुनर्वास की मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
प्रभावित गांवों की भयावह स्थिति
भंडारा तहसील के दवडीपार, खमारी बुट्टी, कोरंभी, तिड्डी, बेरोडी, कोधुर्णा, खापा, कारधा, कवडसी, दाभा, कोंढी, सालेबडर्डी, लोहारा, करचखेडा, खैरी, जमनी, पेवठा, मुजबी और खंबाटा, तथा पवनी तहसील के कुझाँ, इटगांव और पौना खुर्द सहित कुल 22 गांव हर वर्ष बाढ़ की मार झेलते हैं। इनमें कारधा गांव की स्थिति सबसे अधिक गंभीर है। 28 अगस्त 2020 की बाढ़ में यहां 500 से 600 घर प्रभावित हुए थे। इसके बाद 10 और 15 अगस्त 2022 को लगातार आई बाढ़ में 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा।
बरसात में मकानों की दीवारें भीगकर गिरने लगती हैं और जहरीले सांप-बिच्छू घरों में घुस आते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में रहती है। अब जिले के इन 22 गांवों के पुनर्वास प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देकर लोगों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग जोर पकड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
ठाणे रिंग मेट्रो: विरोध के बीच पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र के पास पहुंची 12,220 करोड़ की परियोजना की फाइल
गड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
बाल-बाल बचे लोग! ठाणे के कल्याण में जर्जर इमारत गिराते समय अचानक सड़क पर आ गिरा मलबा; गनीमत की कोई जनहानि नहीं
जून से अक्टूबर 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का आकलन
भंडारा जिले में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। जून 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच पांच महीनों में जिले को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। इसमें कुल जनहानि-4 मौतें (मुआवजा वितरित), पशुहानि-48 (29 बड़े एवं 19 छोटे पशु), मकानों का नुकसान-कुल 1,645 (1,428 आंशिक, 48 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त, 169 गौशालाएं/झोपड़ियां), सर्वाधिक प्रभावित तहसीलें पवनी (528 मकान), तुमसर (204 मकान) है।
आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार : नामदास
जिला आपदा एवं प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि मानसून को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार कर ली हैं। प्रत्येक तहसील और बाढ़ प्रभावित गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जून से अक्टूबर के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं से मिले अनुभवों के आधार पर भविष्य में जन-धन की हानि कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन गांवों में बाढ़ का खतरा अधिक है, वहां समय पर सूचना पहुंचाने के लिए संदेश व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे का पार्टी टूटना तय! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, ऑपरेशन टाइगर को पूरा करने एकनाथ शिंदे भी राजधानी रवाना
कब तक मौत के साए में जीते रहेंगे
खमारी निवासी आज्ञेश्वर मेश्राम ने कहा कि, हर साल बारिश शुरू होते ही हमारी जान सांसत में पड़ जाती है। वैनगंगा नदी में बाढ़ आते ही पानी सीधे घरों में घुस जाता है। हमारे कच्चे मकानों की दीवारें कब गिर जाएंगी। इसका भरोसा नहीं रहता। कई बार हमारा पूरा घर-बार उजड़ चुका है। सरकार से राहत तो मिलती है, लेकिन वह केवल अस्थायी मरहम है। हमें स्थायी और सुरक्षित पुनर्वास चाहिए, आखिर हम कब तक मौत के साए में जीते रहेंगे?
Bhandara wainganga river flood line 22 villages rehabilitation issue 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:43 AMगोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
Jul 13, 2026 | 08:39 AMJaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
Jul 13, 2026 | 08:33 AMक्या सच में शिवजी की तीसरी आंख से हुआ था प्रलय? जानिए 8 रहस्यमयी बातें
Jul 13, 2026 | 08:29 AMइजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Jul 13, 2026 | 08:25 AMCrude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
Jul 13, 2026 | 08:25 AMDhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर
Jul 13, 2026 | 08:22 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM













