-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shivsena Ubt Action Against Rebel Mps Whip Issued Uddhav Thackeray Letter To Lok Sabha Speaker
बागी सांसदों के खिलाफ एक्शन में शिवसेना UBT? उद्धव ने लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर, पार्टी ने जारी किया व्हिप
- Written By: अनिल सिंह
Shiv Sena UBT Whip Rebel MP Lok Sabha Speaker: उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, जारी किया व्हिप। लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख जताई आपत्ति।

ओम बिरला और उद्धव ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X)
Shiv Sena UBT Action On Rebel MP: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 9 में से 6 सांसदों द्वारा पाला बदलने की अटकलों के बीच, उद्धव ठाकरे ने बगावत को कुचलने के लिए बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बागी सांसदों की आज लोकसभा अध्यक्ष के साथ होने वाली संभावित बैठक से ठीक पहले, उद्धव ठाकरे खेमे ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपनी कानूनी और राजनीतिक घेराबंदी तेज कर दी है।
पार्टी ने बगावती राह पर चल रहे इन सांसदों को रोकने और उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए दो बड़े कदम उठाए हैं। पार्टी की तरफ दे दिल्ली में बागी सांसदों की एक आपात बैठक के लिए व्हिप जारी किया गया है। यूबीटी की तरफ से लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर बागी सांसदों के अलग समूह को मान्यता ना देने की गुजारिश की गई है।
A meeting of all the Lok Sabha members of Shiv Sena (UBT) will be held on June 18, 2026, at 11 00 AM, at the Parliamentary Party Office in Delhi. pic.twitter.com/KhrWjTiLBK — ANI (@ANI) June 17, 2026
लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, अलग गुट को मान्यता न देने की मांग
पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सीधे निर्देश पर शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक आधिकारिक और कड़ा पत्र सौंपा है। इस पत्र के जरिए पार्टी ने कुछ सांसदों को संसद में एक अलग समूह के रूप में मान्यता दिए जाने अथवा उनके किसी अन्य राजनीतिक दल (विशेषकर शिंदे गुट) में विलय की किसी भी संभावना पर गंभीर कानूनी आपत्ति जताई है। अरविंद सावंत ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि मूल पार्टी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का विभाजन या विलय दलबदल विरोधी कानून के तहत अवैध है, इसलिए लोकसभा अध्यक्ष को ऐसे किसी भी दावे को स्वीकार नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- एकबार फिर टूटी ठाकरे की सेना, ऑपरेशन टाइगर, मां-बाप की कसम और रात एक बजे का खेला
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 से बढ़कर 46 हुए सरकारी विभाग, निर्णय प्रक्रिया होगी तेज
एकबार फिर टूटी ठाकरे की सेना, ऑपरेशन टाइगर, मां-बाप की कसम और रात एक बजे का खेला
उद्धव ठाकरे का पार्टी टूटना तय! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, ऑपरेशन टाइगर को पूरा करने एकनाथ शिंदे भी राजधानी रवाना
ठाणे में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर एकनाथ शिंदे सख्त; सड़कों की मरम्मत और क्लस्टर पुनर्विकास के निर्देश
दिल्ली की आपात बैठक के लिए ‘व्हिप’ जारी
बागी सांसदों को कानूनी रूप से घेरने के लिए शिवसेना यूबीटी ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को नई दिल्ली में आयोजित एक अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक ‘व्हिप’ जारी कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का एजेंडा ‘महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों’ पर चर्चा करना बताया गया है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य बागी सांसदों की उपस्थिति को दर्ज करना है। इस व्हिप का उल्लंघन करने वाले या बैठक से नदारद रहने वाले सांसदों के खिलाफ पार्टी तुरंत संसद सदस्यता रद्द करने के लिए दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता (Disqualification) की कार्यवाही शुरू करेगी।
2022 का इतिहास दोहराने की तैयारी
शिवसेना यूबीटी का यह कदम ठीक उसी रणनीति की याद दिलाता है जो साल 2022 में अपनाई गई थी, जब मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने बगावत की थी। उस समय भी पार्टी ने इसी तरह का ‘व्हिप’ जारी कर विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की थी। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए ‘छह से सात’ सांसदों को यह स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि यदि वे लक्ष्मण रेखा पार करते हैं, तो उन्हें न केवल अपनी सांसदी गंवानी पड़ सकती है, बल्कि लंबी कानूनी लड़ाई का भी सामना करना पड़ेगा।
Shivsena ubt action against rebel mps whip issued uddhav thackeray letter to lok sabha speaker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह की पहल पर किशाऊ बांध परियोजना पर गतिरोध खत्म, 6 राज्यों ने मिलाया हाथ, 90% खर्च उठाएगी केंद्र सरकार
Jun 17, 2026 | 11:48 AM20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC विधेयक पर रह सकती है सबकी नजर, घेरने की तैयारी में विपक्ष
Jun 17, 2026 | 11:45 AMBREAKING: बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा टेलीग्राम, आज होगी सुनवाई
Jun 17, 2026 | 11:45 AMभंडारा के 22 बाढ़ प्रभावित गांव दहशत में, पुनर्वास का मुद्दा फिर चर्चा में
Jun 17, 2026 | 11:42 AMबागी सांसदों के खिलाफ एक्शन में शिवसेना UBT? उद्धव ने लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर, पार्टी ने जारी किया व्हिप
Jun 17, 2026 | 11:42 AMवैभव सूर्यवंशी ने करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर फिर फेरा पानी, अफगान गेंदबाज के आगे बेबस नजर आया IPL का स्टार
Jun 17, 2026 | 11:38 AMमिशन 2027 के लिए मायावती का बड़ा दांव, जुलाई के अंत तक घोषित करेगी 100 से ज्यादा उम्मीदवार; जानें पूरा प्लान
Jun 17, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














