-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Railway Station Viral Video Train Roof Shendurjanaghat Accident 2026
Amravati News: तेज बारिश के बीच ट्रेन की छत पर चढ़े दो युवक, अमरावती रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप
- Written By: केतकी मोडक
Amravati News In Hindi: अमरावती मॉडल रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश में ट्रेन की छत पर चढ़े दो युवकों का वीडियो वायरल। वहीं शेंदुरजनाघाट क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ट्रेन की छत पर चढ़े 2 युवक (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati Railway Station Viral Video: अमरावती जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं से प्रशासनिक महकमे और आम नागरिकों में भारी खलबली मच गई। पहली घटना स्थानीय मॉडल रेलवे स्टेशन की है, जहां तेज बारिश के बीच दो मनचले युवक सीधे प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी की छत पर जा चढ़े। वहीं, दूसरी बेहद दुखद घटना शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित और अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक प्रौढ़ व्यक्ति की मौत हो गई।
पहली खबर: तेज बारिश में ट्रेन की छत पर चढ़े 2 युवक
अमरावती मॉडल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान दो युवक सीधे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ जाने की खबर से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियों के अनुसार दोनों युवक ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद काफी देर तक निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज की दिशा में देखते रहे थे।
जबकि स्थानीय रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियों शहर का नहीं बल्कि किसी अन्य शहर का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ को घटना की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है। युवकों की पहचान और उनके ट्रेन की छत पर चढ़ने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रमाई आवास योजना में फर्जीवाड़े की जांच तेज, 425 मामलों की पड़ताल; 424 आवेदनों में दस्तावेज अधूरे
लाइसेंस खत्म होने के बाद भी बेची दवाएं, हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक को 3 साल की सजा
मुलुंड स्टेशन पर AC लोकल के नीचे से उठा धुआं; सोशल मीडिया पर आग की खबर भ्रामक, ब्रेक बाइंडिंग थी वजह
पुणे 2030 तक बनेगा देश का प्रमुख आधुनिक शहर और ग्रोथ इंजन, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा
दूसरी खबर: ट्रैक्टर की टक्कर से दुपहिया सवार मौत
अमरावती जिले के शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के पुसली फाटा के पास घर लौट रहे दुपहिया सवारों को एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी पड़ोसी महिला गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामू डोमु उईके और उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला शेंदुरजनाघाट बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में औसत से 3 डिग्री ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान; 24 घंटे में पारा 1.4 डिग्री उछला, मौसम विभाग का अलर्ट
वे बेटे की मोटरसाइकिल (क्र. MH27/AJ 7232) पर सवार थे। जब उनकी मोटरसाइकिल पुसली फाटा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार रामू डोमु उईके गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनके साथ बैठी पड़ोसी महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Amravati railway station viral video train roof shendurjanaghat accident 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रमाई आवास योजना में फर्जीवाड़े की जांच तेज, 425 मामलों की पड़ताल; 424 आवेदनों में दस्तावेज अधूरे
Jul 19, 2026 | 11:21 AMमुनीर के लौटते ही तुर्की रवाना हुए बांग्लादेशी सेना प्रमुख, क्या होने जा रही है बड़ी हथियार डील?
Jul 19, 2026 | 11:13 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- 20 हजार से जीतेगी BJP, जीतू पटवारी ने कहा- 25 हजार मतों से जीतेगी कांग्रेस
Jul 19, 2026 | 11:12 AMठगा हुआ महसूस कर रहे हैं! खरगे और राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा खत, राम मंदिर मामले पर अब उठाई आवाज
Jul 19, 2026 | 11:09 AMलाइसेंस खत्म होने के बाद भी बेची दवाएं, हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक को 3 साल की सजा
Jul 19, 2026 | 11:07 AMमुलुंड स्टेशन पर AC लोकल के नीचे से उठा धुआं; सोशल मीडिया पर आग की खबर भ्रामक, ब्रेक बाइंडिंग थी वजह
Jul 19, 2026 | 11:01 AMGovt Jobs 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए सुनहरा मौका! रेल्वे 5 विभागों में 12,000+ सरकारी भर्तियां
Jul 19, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM











