-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Cloth Godown Fire Accident Shyam Vadhwani Shop 2026
भंडारा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- Written By: केतकी मोडक
Fire Accident: भंडारा शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़ा गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भंडारा में कपडे क गोडाउन में आग (सोर्स - फोटो नवभारत)
Bhandara Cloth Warehouse Fire: भंडारा शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़ा गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
गोदाम से उठीं आग की लपटें
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर कपड़ा व्यापारी श्याम वधवानी की ‘साजनदास कोडानमल’ नाम से कपड़ों की दुकान है। दुकान के ठीक सामने उनका कपड़ों का गोदाम स्थित है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
मंगलवार को भंडारा शहर का साप्ताहिक व्यापारिक अवकाश होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। इसके बावजूद गोदाम से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर परिषद प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
दमकल विभाग के कर्मियों ने पाया नियंत्रण
गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़ा भंडारित होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। कई घंटों तक दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार पानी की बौछार करनी पड़ी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। गोदाम के समीप कपड़ों की कई अन्य दुकानें होने से आग के फैलने का खतरा भी बना रहा, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में चिंता का माहौल रहा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में कपड़ा व्यापारी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा जांच और मूल्यांकन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई और मीरा भाईंदर में गहराया जल संकट; निर्माण कार्यों और स्विमिंग पूलों की पानी आपूर्ति पर लगी रोक
पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मुख्य मार्ग पर यातायात और लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।
Bhandara cloth godown fire accident shyam vadhwani shop 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMगाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














