-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Elections In Four Municipal Councils Code Of Conduct Implemented
भंडारा: चार नगर परिषदों में चुनाव, आचार संहिता लागू, 1 लाख 70 हजार 315 मतदाता डालेंगे वोट
- Written By: पूजा सिंह
Bhandara News: जिले की चार नगर परिषदों भंडारा, तुमसर, साकोली और पवनी में चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। कुल 1,70,315 मतदाता मतदान करेंगे, अंतिम सूची 6 नवंबर को जारी की जाएगी।

फाइल फोटो
Municipal Council Election: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव की घोषणा करते हुए आचार संहिता लागू कर दी है। इस अंतर्गत भंडारा, तुमसर, साकोली और पवनी नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इन चारों परिषदों में कुल 1 लाख 70 हजार 315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी 6 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेंगे, जिसमें अंतिम मतदाता सूची और प्रभागनिहाय (वार्डवार) विवरण जारी किया जाएगा।
31 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, भंडारा नगर परिषद (श्रेणी ‘ब’)– 85,608 मतदाता, तुमसर नगर परिषद (श्रेणी ‘ब’) – 39,756 मतदाता, साकोली नगर परिषद (श्रेणी ‘क’)– 22,681 मतदाता, पवनी नगर परिषद (श्रेणी ‘क’) – 22,270 मतदाता, कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 1,70,315 है. प्रशासन ने बताया कि इसमें थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है।
मतदान केंद्रों की रूपरेखा
चारों नगर परिषदों के लिए कुल 211 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं. इसके लिए 232 ईवीएम कंट्रोल यूनिट और 464 बैलेट यूनिट्स का उपयोग किया जाएगा। चुनाव विभाग के अनुसार, मतदान से जुड़ी तैयारी और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा
जिलाधिकारी 6 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की तारीख 10 से 17 नवंबर तक, छानबीन (स्क्रूटनी):18 नवंबर, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 19 से 21 नवंबर, आक्षेप दर्ज करने की अवधि: 21 से 25 नवंबर, अंतिम सूची व चुनाव चिन्ह की घोषणा: 26 नवंबर, मतदान: 2 दिसंबर, मतगणना व परिणाम घोषणा: 3 दिसंबर को किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि, सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।
प्रभाग (वार्ड) और सदस्य संख्या
भंडारा: 17 प्रभाग, 35 सदस्य
तुमसर: 12 प्रभाग, 25 सदस्य
पवनी: 10 प्रभाग, 20 सदस्य
साकोली-सेंदुरवाफा: 10 प्रभाग, 20 सदस्य
चारों नगर परिषदों में कुल 49 प्रभागों के 100 नगरसेवक पदों और 4 नगराध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा.
प्रशासनिक तैयारी पूर्ण
भंडारा नगर परिषद के लिए उपविभागीय अधिकारी माधुरी तिखे और मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले, तुमसर के लिए उपजिलाधिकारी जे.पी. लोंढे और करणकुमार चव्हाण, पवनी के लिए तहसीलदार किरण वागस्कर और मुख्याधिकारी नीलेश इंगोले, साकोली के लिए तहसीलदार नीलेश कदम और मुख्याधिकारी मंगेश वासेकर को निवडणूक निर्णय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। चारों नगर परिषदों की ईवीएम जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मतदान और मतगणना प्रक्रिया संबंधित नगर परिषद मुख्यालयों पर ही संपन्न होगी। चुनाव के दौरान 1600 पुलिसकर्मी और 800 गृह रक्षक (होमगार्ड) की सहायता ली जाएगी।
ये भी पढ़ें : Pune: नगर परिषद चुनाव में बढ़ा रोमांच, बारामती में ‘पवार बनाम पवार’ मुकाबला
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि आम तौर पर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहता है। इसे देखते हुए ‘स्वीप कार्यक्रम’ (SVEEP) के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चारों नगर परिषदों में रैली, जनजागरण और प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Bhandara elections in four municipal councils code of conduct implemented
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














