Mumbai में 86 वर्षीय शिक्षक से 9 करोड़ की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक गिरफ्तार

Cyber Fraud In Mumbai: दक्षिण मुंबई में 86 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक से 9 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने एक कंपनी निदेशक को गिरफ्तार किया है। खाता कई मामलों से जुड़ा है।
Mumbai Cyber Fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: IANS)
Updated on

Mumbai News in Hindi: एक 86 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक से 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में, दक्षिण मुंबई की साइबर अपराध पुलिस ने एक कंपनी के 27 वर्षीय निदेशक को गिरफ्तार किया है। जिसके खाते में शिकायत दर्ज होने के एक दिन के भीतर पीड़ित के पैसे का एक हिस्सा ट्रांसफर किया गया था।

पुलिस के अनुसार यही खाता दो अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है। जिनमें वरिष्ठ नागरिकों से 5।65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी संग्राम बलिराम बाबर, जो सातारा निवासी है, को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में लेकर इससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस खाते के खिलाफ कुल छह शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बाबर के दस्तावेजों को पीएस एंटरप्राइजेज नामक कंपनी का बैंक खाता खोलने के लिए जमा किया गया था।

जिसमें उसे निदेशक के रूप में दिखाया गया था। लोगों को ठगने से प्राप्त धन का एक हिस्सा भी इसी खाते में स्थानांतरित किया गया था। शिकायतकर्ता, जो गिरगाँव निवासी है, अपनी एक बेटी के साथ यहां रहता था, जबकि उसकी दूसरी बेटी अमेरिका में रहती है। पुलिस ने बताया कि उसे 1 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच डिजिटल हिरासत में रखा गया था।

आरोपी ने खुद को बताया PI

शिकायतकर्ता को पहले एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को, नाशिक के पक्वटी पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर दीपक शर्मा बताया था। शमी ने उसे बताया कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मनी लॉड्रिग मामले में उसके नाम के एक बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था। बाद में एक आरोपी ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बात की और उसे गिरफ्तारी वारंट, आरबीआई का फ्रीज वारंट और एक गोपनीयता समझौता भेजा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com