-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Parishad Election Results 2025 Bjp Dominated
Bhandara Nikay Chunav Results: भंडारा चुनाव में बड़ा उलटफेर, दिग्गज हारे, नए चेहरे नगराध्यक्ष बने
- Written By: प्रिया जैस
Bhandara Municipal Election Results: भंडारा जिले में नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा ने दो नगराध्यक्ष पद जीते, पवनी में एनसीपी और तुमसर में निर्दलीय विजयी रहे। तो वहीं दिग्गज हार गए।

भंडारा चुनाव परिणाम (सौजन्य-नवभारत)
Bhandara Election Results 2025: भंडारा जिले की चार नगर परिषदों के चुनाव परिणामों ने स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। मतदाताओं ने कई दिग्गज नेताओं को नकारते हुए नए और युवा चेहरों को अवसर दिया। इन चुनावों में कुल 4 नगर परिषदों से भारतीय जनता पार्टी ने दो नगर परिषदों में अध्यक्ष पद जीतकर बढ़त हासिल की, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) को एक और एक नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार को सफलता मिली।
कुल मिलाकर जिले की राजनीति में भाजपा का दबदबा स्पष्ट रूप से सामने आया है। भंडारा जिले की भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली नगर परिषदों के अध्यक्ष और 100 पार्षदों के लिए 2 दिसंबर को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद आए परिणामों ने कई राजनीतिक समीकरण बदल दिए। चार नगर परिषदों में से भंडारा और साकोली में भाजपा के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
कांग्रेस को हराया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को पवनी और तुमसर नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद हासिल किया। भंडारा नगर परिषद में मतदाताओं ने सत्ताधारी विधायकों को करारा झटका देते हुए भाजपा की मधुरा मिलिंद मदनकर को नगराध्यक्ष चुना। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 4,108 मतों से पराजित किया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
साकोली नगर परिषद में भी भाजपा की देवश्री मनीष कापगते ने कांग्रेस की सुनीता कापगते को हराकर 2230 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भंडारा नगर परिषद में 35 वार्डों में से भाजपा ने 23 पार्षदों को जिताकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। शिवसेना को पांच, कांग्रेस को चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को केवल तीन पार्षदों पर संतोष करना पड़ा।
शिवसेना तीसरे स्थान पर रह गई सीमित
यह चुनाव शिंदे सेना के विधायक नरेंद्र भोंडेकर के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था। शिवसेना की ओर से उनकी पत्नी डॉ. अश्विनी भोंडेकर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं। मतदाताओं ने शिवसेना को तीसरे स्थान पर सीमित कर दिया। मधुरा मदनकर को 18,727, जयश्री बोरकर को 14,679 और अश्विनी भोंडेकर को 13,103 मत मिले। इस परिणाम को विधायक भोंडेकर के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
वे अपने समर्थकों को भी पार्षद के रूप में जिताने में सफल नहीं हो सके। चुनाव परिणामों में कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सात बार पार्षद रहे विनयमोहन पशीने, शिवसेना के बाबू बागड़े और भाजपा के जैकी रावलानी, बंटी बांगड़कर, बंटी मिश्रा, शमीम शेख, अश्विनी नरेंद्र बुरडे शामिल हैं। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष आशु गोंडाने वार्ड नंबर 11 से विजयी होकर चर्चा में रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी ने 595 वोटों से हराया
पवनी नगर परिषद में मुकाबला बेहद रोचक रहा। भाजपा की उम्मीदवार भावना भाजीपाले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डॉ. विजया नंदुरकर ने 595 मतों से पराजित किया। तुमसर नगर परिषद में निर्दलीय युवा उम्मीदवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बागी सागर गभने ने एक पूर्व विधायक और दो पूर्व नगराध्यक्षों को शिकस्त दी।
इन चुनाव परिणामों ने यह साफ कर दिया है कि मतदाता परंपरागत राजनीति से हटकर नए चेहरों को मौका देने के लिए तैयार हैं। यह चुनाव जिले की राजनीति में बदलाव और नई दिशा का संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें – 129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
भंडारा में आपत्ति के कारण फिर चुनाव की मांग
भंडारा में मतगणना के दौरान प्रभाग क्रमांक 3 में दो उम्मीदवारों के नाम बैलट यूनिट पर से नदारद पाए गए जिस पर शिवसेना के संजय कुंभलकर ने आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान बैलेट यूनिट मंगई गई जिसमें 5 में से केवल 3 उम्मीदवारों के ही नाम दिखाई दिए। इस कारण काफी समय तक भ्रम और तनाव की स्थिति बनी रही। संजय कुंभलकर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।
अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे : विधायक फुके
जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए नगराध्यक्ष पद के साथ 23 पार्षदों को विजयी बनाया है। बहुमत की सत्ता देकर भंडारा की जनता ने जो भरोसा जताया है, उसे टूटने नहीं दिया जाएगा। भंडारा के कायापालट और समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह प्रतिक्रिया विधायक परिणय फुके ने जीत के बाद दी।
Bhandara nagar parishad election results 2025 bjp dominated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














